हरियाणा में संयुक्त किसान मोर्चा ने एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर दिया। हरियाणा प्रशासन ने दाता सिंह वाला के पास खनौरी बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने बॉर्डर पर 5 लेयर की भारी बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस के साथ अन्य सुरक्षा बलों की तैनाती कर दी गई है। किसान नेता जगजीत सिंह के दिल्ली कूच एलान के बाद किसानों की भाड़ी भीड़ एकजुट होने वाली है।
क्या बोले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल
किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने पूर्व में ही संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में 16 अगस्त से 228 कि.मी लंबी “किसान बचाओ पदयात्रा” शुरू करने का एलान पहले ही कर दिया था। जगजीत सिंह डल्लेवाल के मुताबिक यह पदयात्रा 16 अगस्त को दातासिंहवाला से आरंभ होगी। 29 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहुंचेगी। इसी के मद्देनजर पुलिस ने बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया है। पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मुस्तैद बनी हुई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।
कैसे शुरू होगी पदयात्रा
पदयात्रा शुरू होने से पूर्व दातासिंहवाला गांव में अरदास रखी गई है। दोपहर 3 बजे पदयात्रा शुरू होगी। शाम को उझाना गांव के मुख्य अड्डे पर आने वाले पदयात्रियों का स्वागत किया जाएगा। बेलरखा गांव में रात को पदयात्री आराम करेंगे। फिर अगले दिन दातासिंहवाला से शुरू हुई पदयात्रा आगे बढ़ते हुए 228 कि.मी का सफर करते हुए दिल्ली के जंतर-मतंर पहुंचेगी।
क्या है पुलिस के पुख्ता इंतजाम
किसान बचाओ पदयात्रा की शुरूआत होने से पूर्व ही पुलिस ने खन्नौरी बॉर्डर व आस-पास के इलाकों में बैरिकेडिंग कर दी है। पुलिस ने कई छोटे रास्तों को बंद कर दिया है। किसानों उग्र ना हो इसके लिए पुलिस ने भारी संख्या में फोर्स की तैनाती की है। किसान संगठनों की तरफ पहले ही पैदल मार्च को शांतिपूर्ण तरीके से निकालने की बात कही गई है। लेकिन अगर किसानों को दिल्ली कूच से रोका गया तो वह उग्र भी हो सकते हैं। इसी परिस्थिति से निपटने के लिए यातायात व्यवस्था को भी बनाए रखने पर भी विशेष खाका तैयार किया गया है। बड़ी संख्या में किसान व वॉलिंटियर का सहयोग मिलने की बात भी सामने आई है। जिसे लेकर पुलिस ने अन्य सुरक्षा एजेसियों की मदद भी ली है।
हांसी में किसानों व पुलिस में हुआ था टकराव
किसानों का यह पैदल मार्च MSP की कानूनी गारंटी, किसानों का कर्ज माफ और अन्य कृषि संबंधी मांगो को लेकर पैदल यात्रा निकाली जा रही है। पूर्व में अगर देखा जाए तो हांसी में हुए प्रदर्शन के दौरान पुलिस और किसानों के बीच टकराव की स्थिति पैदा हुई। जिसमें पुलिस ने लाठीचार्ज किया था। इस प्रदर्शन के दौरान एसपी व डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे, तो किसानों को भी चोटे आईं।
यह भी पढ़ें: पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC से 5 बार के विधायक रहे आशीष बनर्जी का फंदे से लटका मिला शव
Written By: MADHVI TANWAR