यूं तो यह स्पष्ट है की तत्कालीन कांग्रेस एवं केजरीवाल सरकारों की मिलीभगत से आधे अधूरे लाइसेंस लेकर ऐसे ना जाने कितने अवैध होटल 1998 से 2024 के बीच दिल्ली में खुले और सच कहूं तो आज दिल्ली में जो होटलों की आराजक स्थिती है उसके लिये 27 साल का दिल्ली की सरकारों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है -- हर्ष मल्होत्रा

सौरभ भारद्वाज को आग दुर्घटना पर राजनीतिक ब्यानबाज़ी करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं क्योंकि इस दुर्घटनाग्रस्त होटल को आधा अधूरा लाइसेंस सौरभ भारद्वाज के मंत्री काल में टूरिज्म विभाग ने मई 2024 में दिया था, वह बताये उनके मंत्री रहते यह कोताही कैसे हुई -- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

मंत्री आशीष सूद विधायक सतीश उपाध्याय के साथ आज सुबह ही हौज रानी हो कर आये हैं और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने तुरंत हौज रानी के साथ ही पूरी दिल्ली में होटल, मोटल आदि की जांच के आदेश दिए हैं और एक भी मानदंड में कमी पाये जाने पर तुरंत बिजली काट कर होटल बंद करवाया जायेगा -- दिल्ली भाजपा अध्यक्ष

 

नई दिल्ली - दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष सांसद हर्ष मल्होत्रा ने आज प्रातः मालवीय नगर विधानसभा के हौज रानी क्षेत्र में पूरी बिल्डिंग में अवैध रूप से चलाये जा रहे होटल में हुई आग दुर्घटना में 21 लोगों की असमायिक मृत्यु पर गहरा दुख प्रकट किया है।

 

हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की यह खेद का विषय है की 2024 में आम आदमी पार्टी के शासनकाल में मात्र 6 कमरों का ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट लाइसेंस ले कर पूरी बिल्डिंग में अवैध होटल चलाया जा रहा था और तत्कालीन दिल्ली की "आप" सरकार के शासन में इसे बिजली के भारी लोड़ मीटर भी मिल गये एवं फायर एन.ओ.सी. चैक ही नही हुआ।

 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की यूं तो यह स्पष्ट है की तत्कालीन कांग्रेस एवं केजरीवाल सरकारों की मिलीभगत से आधे अधूरे लाइसेंस लेकर ऐसे ना जाने कितने अवैध होटल 1998 से 2024 के बीच दिल्ली में खुले और सच कहूं तो आज दिल्ली में जो होटलों की आराजक स्थिती है उसके लिये 27 साल का दिल्ली की सरकारों का भ्रष्टाचार जिम्मेदार है।

 

दिल्ली भाजपा ने कहा है की आज दिल्ली आम आदमी पार्टी के संयोजक सौरभ भारद्वाज को आग दुर्घटना पर राजनीतिक ब्यानबाज़ी करते देख दिल्ली वाले स्तब्ध हैं क्योंकि इस दुर्घटनाग्रस्त होटल को आधा अधूरा लाइसेंस सौरभ भारद्वाज के मंत्री काल में टूरिज्म विभाग ने मई 2024 में दिया था, वह बताये उनके मंत्री रहते यह कोताही कैसे हुई।

 

प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने आगे कहा है की दिल्ली सरकार के मंत्री श्री आशीष सूद स्थानीय विधायक सतीश उपाध्याय के साथ आज सुबह ही हौज रानी हो कर आये और उनकी रिपोर्ट के आधार पर मुख्य मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने तुरंत हौज रानी के साथ ही पूरी दिल्ली में होटल, मोटल आदि की जांच के आदेश दिए हैं और एक भी मानदंड में कमी पाये जाने पर तुरंत बिजली काट कर होटल बंद करवाया जायेगा। तथा शीघ्र ही यह जांच कार्यवाई शुरू हो जायेगी। 

 

Written by- डॉ एम अतहर उद्दीन मुन्ने भारती