Hardik Pandya IPL 2027: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या ने अब तक आईपीएल में कुल 5 ट्रॉफी जीत रखी है। लेकिन आईपीएल के आगामी सीजन में वो एक बार फिर ट्रॉफी उठा सकते हैं। हार्दिक पांड्या ने अब तक बेहद ही शानदार प्रदर्शन दिखाया है और आगे उनसे और भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है।

हार्दिक पांड्या ने जीती है अब तक 5 ट्रॉफी

बता दें कि हार्दिक पांड्या ने साल 2015 आईपीएल सीजन में अपना आईपीएल डेब्यू किया था और तब से लेकर अब तक उन्होंने कुल 5 ट्रॉफी जीती है। उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ बतौर खिलाड़ी 2015, 2017, 2019 और 2020 में ट्रॉफी पर कब्ज़ा जमाया था। इसके बाद उन्होंने साल 2022 में गुजरात टाइटंस के साथ पहली बार बतौर कप्तान ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। अब आईपीएल 2027 में वो एक बार फिर चैंपियन बन सकते हैं और ट्रॉफी उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: एमएस धोनी समेत ये 3 क्रिकेटर कभी भी कर सकते हैं संन्यास का ऐलान, सालों पहले खेला था लास्ट मैच

आईपीएल 2027 में ट्रॉफी जीत सकते हैं हार्दिक पांड्या

दरअसल, हार्दिक पांड्या अपने साथ ट्रॉफी लक लेकर चलते हैं और जब भी किसी नई टीम में जाते हैं वो चैंपियन जरूर बनती है। जब साल 2015 में उन्होंने मुंबई इंडियंस की ओर से डेब्यू किया था तब मुंबई ने ट्रॉफी उठाई थी और ऐसे ही जब 2022 में वो गुजरात टाइटंस का हिस्सा बने, तो उसने भी खिताब पर कब्जा जमाया। ऐसे में वो एक बार फिर ट्रॉफी उठा सकते हैं। चूंकि खबर है कि वो आईपीएल 2027 में KKR का हिस्सा बन सकते हैं।

हार्दिक की हो सकती है KKR में एंट्री

मालूम हो कि लास्ट कुछ समय से लगातार हार्दिक पांड्या के ट्रेड की खबरें चल रही हैं और सबसे ज्यादा खबर इसी बात की है कि वो KKR का हिस्सा बनने वाले हैं। ज्ञात हो कि KKR को कप्तान और हार्दिक को नई टीम की जरूरत है। और दोनों एक-दूसरे के साथ काम करने को तैयार हो चुके हैं। ऐसे में आगामी आईपीएल सीजन में वो हमें फिर से कप्तानी करते दिखाई दे सकते हैं।

बताते चलें कि आईपीएल में हार्दिक ने अब तक 162 मैचों की 150 पारियों में 2955 रन बनाने के साथ ही साथ 82 विकेट चटका रखे हैं। अब देखना होगा कि वो आगामी आईपीएल सीजन में कैसा प्रदर्शन करेंगे और टीम को चैंपियन बना सकेंगे या नहीं।

FAQs

हार्दिक पांड्या ने बतौर कप्तान कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
1 ट्रॉफी (साल 2022)

हार्दिक पांड्या ने ओवरऑल कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
5 ट्रॉफी

यह भी पढ़ें: देवदत्त पडिक्कल ने खत्म किया शुभमन गिल के दोस्त का करियर! अब कभी नहीं मिलेगा टीम में चांस