DELHINEWS: दिल्ली के जंतर मंतर पर हुए प्रोटेस्ट मामले में पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कॉकरोच जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली। लेकिन अभी भी कुछ मांगे बाकी हैं। जिसे लेकर सीजेपी संस्थापन अभिजीत दिपके लगातार अपने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आगे की रणनीति बना रहे हैं। आज दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी की मीटिंग होनी थी। लेकिन उनका कोई हॉल बुक ना होने के कारण सरकार पर निशाना साधा है। अभिजीत दिपके व सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि वह बहुत बड़ी गलतफहमी में है हम डरने वाले नहीं।
हॉल बुकिंग ना होने पर बोले अभिजीत दिपके
कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके ने हॉल बुकिंग ना होने पर कहा, "आज दिल्ली में हमारे वॉलंटियर्स की मीटिंग होनी थी। हम हॉल ढूंढ रहे थे,लेकिन कोई हमें हॉल किराए पर नहीं दे रहा था। सब यही कह रहे थे कि ऊपर से दबाव है। बड़ी मुश्किल से हमें यह हॉल मिला था। हमारे पास इसकी रसीद भी है। अभिजीत दिपके ने यह भी बताया कि, आज सुबह ही हॉल के मालिकों को धमकियां मिलीं। उनसे कहा गया कि अगर उन्होंने यहां CJP की मीटिंग होने दी, तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। यह सब BJP कर रही है। अभिजीत बोले उनकी हरकतों और बातों से साफ पता चलता है कि वे देश के युवाओं से डरे हुए हैं। अगर उन्हें लगता है कि ऐसी छोटी-मोटी हरकतों से हम डर जाएंगे,तो वे बहुत बड़ी गलतफहमी में हैं."
आशुतोष रांका ने कहा बुकिंग करवाकर आए तो धमकी क्यों?
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत में कहा कि "बात यह है कि जब हम लोग रसीद लेकर बुकिंग करवाकर आए हैं। तो फिर हमको धमकियां क्यों दी जा रही है और दिल्ली पुलिस क्या कर रही है? क्या दिल्ली में अब कानून व्यवस्था पूरी तरह से खत्म हो गई है? क्या दिल्ली पुलिस अब सिर्फ भाजपा के लिए काम कर रही है या दिल्ली की जनता के लिए काम करेगी। यह दिल्ली पुलिस जवाब दे।
यह भी पढ़ें: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र-मैं विपक्ष को जवाब देने के लिए तैयार हूं
Written By: Madhvi Tanwar