बॉलीवुड के मशहूर एक्टर गोविंदा ने कई फिल्में की हैं हालांकि इन दिनों वह अपनी अपकमिंग कमबैक फिल्म रूपा को लेकर काफी चर्चित भी हैं जहां उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने उनकी अपकमिंग फिल्म की को-एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार के साथ घूमने का आरोप लगाया हैं तो वही इस बीच गोविंदा ने भी पलटवार करते हुए सुनीता को तमीज़ में रहने की सख़्त हिदायत भी दी है हालांकि इन सब बातों के बीच अब सुनीता ने फैमिली कोर्ट में चल रहे अपने और गोविंदा के तलाक़ की अर्ज़ी भी वापस ले ली है
2 साल पहले दायर की थी तलाक़ की अर्ज़ी
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने दो वर्ष पहले फरवरी 2025 में बांद्रा परिवार न्यायालय में तलाक़ की अर्जी दायर की थी जिसके बाद दोनों के बीच कई बातें हुई हालांकि सुनीता आहूजा ने दायर की गई तलाक की अर्जी अब वापस ले ली है। जिसकी पुष्टि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने की है। वही सुनीता ने अदालत से बाहर आते हुए कहा कि वे बर्थडे मनाने आए हैं। हाल ही में उनके रिश्ते की परेशानियों की चर्चा भी हो रही है।
यह भी पढ़ें:चंद्र ग्रहण ने कर दिया कन्फ्यूज, कब है रक्षाबंधन 27 या 28 अगस्त?
1987 में हुई थी दोनों की शादी
गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादी साल 1987 में हुई थी हालांकि सुनीता के साथ इंगेजमेंट के बाद भी एक्टर के कई सारे अफेयर्स की चर्चा चल रही थी बता दें कि उनके 2 बच्चे भी है टीना और यशवर्धन जो डाइवोर्स फाइल होने के बाद सुनीता आहूजा के साथ ही रहते थे
बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई फैमिली कोर्ट में दिखी सुनीता
बुधवार 19 अगस्त को सुनीता को उनके बेटे यशवर्धन के साथ मुंबई में फैमिली कोर्ट में देखा गया था। जहा वो अपने तलाक़ की अर्ज़ी वापस लेने पहुंची थी जिसके बाद उनके अलग होने की अटकलों पर पूरी तरह विराम लग गया है हालांकि सुनीता को जब बांद्रा कोर्ट से अपने बेटे यशवर्धन के साथ बाहर निकलते देखा गया, तो उन्होंने पैपराजी के सवालों से बचने के लिए मजाकिया अंदाज में कहा, "बर्थडे मनाने आए हैं"।
यह भी पढ़ें:आज का राशिफल: इन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा 20 अगस्त का दिन?
क्या थी तलाक की वजह
सुनीता आहूजा ने दिसंबर 2024 में एक्टर गोविंदा के साथ तलाक की याचिका दायर की थी। उन्होंने अपनी अर्जी में क्रूरता, अकेला छोड़ देना और अभिनेता के विवाहेतर संबंधों का आरोप लगाया था। यह मामला तब और गरमा गया जब सुनीता ने गोविंदा की आगामी फिल्म रूपा की सह-कलाकार कोमल रानी स्वर्णकार के साथ उनकी नजदीकियों पर सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी। उन्होंने गोविंदा पर तंज भी कसे थे, जिसपर गोविंदा ने भी नाराजगी जताई थी।
गोविंदा के मैनेजर ने दी अर्ज़ी वापस लेने की जानकारी
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि दोनों के बीच अब कोई अलगाव नहीं है। उन्होंने इसे एक खुशी की बात कही और बताया कि सुनीता ने गुस्से या भावुकता में आकर वो कदम उठाया था, लेकिन अब वे वापस आ गई हैं। मैनेजर के अनुसार, गोविंदा और बच्चे (यशवर्धन और टीना) इस पूरे कानूनी मामले को लेकर शुरुआत से ही न्यूट्रल रहे हैं।
Written By: Shivani Gupta