Gold Silver Price Today 21 August 2026: अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो आज के ताजा भाव पर एक नजर डाल लेना जरूरी है। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत में मामूली अंतर देखने को मिल रहा है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का भाव करीब 15,487 रुपये प्रति ग्राम है, जबकि 22 कैरेट सोना 14,196 रुपये प्रति ग्राम के आसपास चल रहा है।
सोने-चांदी के भाव पर अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति के साथ-साथ डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल और घरेलू मांग का भी असर पड़ता है। खासकर त्योहारों के सीजन से पहले बाजार में मांग बढ़ने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
दिल्ली में सोने का भाव
राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,502 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 14,211 रुपये प्रति ग्राम चल रहा है।
मुंबई में आज कितना है सोना?
मुंबई में 24 कैरेट सोना 15,487 रुपये प्रति ग्राम के भाव पर है। 22 कैरेट सोने की कीमत 14,196 रुपये प्रति ग्राम बताई गई है।
कोलकाता में सोने के दाम
कोलकाता में भी आज सोने की कीमत मुंबई के करीब ही है। यहां 24 कैरेट सोना 15,487 रुपये प्रति ग्राम, जबकि 22 कैरेट सोना 14,196 रुपये प्रति ग्राम है।
चेन्नई में सोने का रेट
चेन्नई में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 15,492 रुपये प्रति ग्राम है। वहीं 22 कैरेट सोना 14,201 रुपये प्रति ग्राम में मिल रहा है।
आज चांदी का भाव क्या है?
सोने के साथ चांदी की कीमत पर भी लोगों की नजर रहती है। 21 अगस्त को भारत में चांदी का भाव करीब 2,54,900 रुपये प्रति किलोग्राम है। वहीं 925 सिल्वर का रेट करीब 2,54,000 रुपये प्रति किलोग्राम बताया गया है।चांदी का इस्तेमाल सिर्फ गहनों के लिए ही नहीं होता, बल्कि इंडस्ट्री में भी इसकी अच्छी मांग रहती है। यही वजह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में औद्योगिक मांग बढ़ने या घटने का असर चांदी की कीमत पर भी दिखाई देता है।
दिल्ली, मुंबई और कोलकाता में चांदी का भाव
दिल्ली में आज 999 सिल्वर का भाव 2,549 रुपये प्रति 10 ग्राम है। मुंबई और कोलकाता में भी 999 चांदी की कीमत 2,549 रुपये प्रति 10 ग्राम बताई गई है।
वहीं चेन्नई में चांदी का भाव थोड़ा ज्यादा है। यहां 999 सिल्वर 2,599 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर है।
खरीदारी से पहले रेट जरूर जांचें
सोने और चांदी के भाव दिनभर बाजार में बदल सकते हैं। इसके अलावा गहने खरीदते समय मेकिंग चार्ज, जीएसटी और अन्य शुल्क अलग से जुड़ते हैं। इसलिए ज्वेलरी खरीदने से पहले अपने शहर के ताजा रेट के साथ दुकान पर लागू अतिरिक्त शुल्क की जानकारी भी जरूर ले लें।
Written By: Shivashakti Narayan Singh