पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इससे पहले पिछले शुक्रवार को भी ईंधनों के दाम बढ़ाए गए थे। राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 0.87 रुपये प्रति लीटर और डीजल 0.91 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया। इससे पांच दिन पहले भी दोनों ईंधनों की कीमतों में तीन रुपये से अधिक की वृद्धि की गई थी।
चार महानगरों में पेट्रोल के नए दाम
सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉपोरेशन (Indian Oil Corporation) के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल की कीमत बढ़कर 98.64 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं कोलकाता में 0.96 रुपये की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल 109.70 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में इसकी कीमत 107.59 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जहां 0.91 रुपये की वृद्धि हुई। चेन्नई में पेट्रोल 0.82 रुपये महंगा होकर 104.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
महानगरों में डीजल के ताजा रेट
डीजल की कीमतों में भी बढ़ोतरी जारी है। दिल्ली में डीजल अब 91.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जिसमें 0.91 रुपये की वृद्धि हुई। कोलकाता में डीजल 0.94 रुपये महंगा होकर 96.07 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया। मुंबई में इसकी कीमत 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गई है, जबकि चेन्नई में डीजल 0.86 रुपये की बढ़ोतरी के बाद 96.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
Written By Toshi Shah