Pakistan: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को फिर से जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। बीती रात इमरान खान को अदियाला जेल से इस्लामाबाद के शिफा इंटरनेशनल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने सुरक्षा निगरानी के बीच इमरान को प्राथमिक इलाज दिया। इमरान खान को प्राथमिक इलाज व चिकित्सा जांच के बाद अस्पताल से वापस अडियाला जेल भेज दिया गया।

इमरान हुए भर्ती तो राजनीति में मची हलचल

इमरान खान को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस जेल लाया गया। इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार दफ्तर ने सरकार की उस समीक्षा याचिका को वापस लौटा दिया है जो इमरान खान को अस्पताल में भर्ती करवाने के खिलाफ दायर की गई थी। ऐसे में सरकार से भी उम्मीद की जा रही है कि वह आगे इस तरह की कोई भी याचिका फिर से दायर न करे। इमरान खान के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने पाकिस्तान की राजनीति में भी हलचल मचा दी।

पुलिस ने की थी विशेष तैयारियां

इस्लामाबाद पुलिस के आईजी और पुलिस के अन्य आला अधिकारियों को शिफा इंटरनेशनल अस्पताल पहुंचने के निर्देश जारी किए गए थे। पहले से ही अस्पताल में मौजूद पुलिस अधिकारियों ने आईजी को सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी दी। इमरान खान को अस्पताल शिफ्ट करने से पहले सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया गया था। अस्पताल के आस-पास चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई। बाहर खड़े वाहनों को लिफ्टर के जरिए हटाया गया जिससे किसी तरह की रुकावट न आए। जांच के बाद डॉक्टरों ने इस बात को भी निर्धारित किया कि उन्हें जेल में सुरक्षित रखा जाए।

परिवार ने लगाया आरोप

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के वकीलों और परिवार ने बार-बार उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता जताते हुए सरकार और जेल प्रशासन पर आरोप लगाया। परिवार का आरोप है कि जेल में पूर्व पीएम इमरान खान की चिकित्सा संबंधी जरूरतों का ध्यान नहीं रखा गया। आरोप लगने के बाद अधिकारियों का कहना है कि डॉक्टर की रिपोर्ट में चिंताजनक स्थिति सामने नहीं आई। जिसमें उन्हें अस्पताल में भर्ती रखने जैसा कुछ हो।

आंखों की समस्या से परेशान है इमरान खान

जनवरी के अंत में इमरान खान को दाहिनी केंद्रीय रेटिनल नस अवरोध (राइट सेंट्रल रेटिनल वेन ऑक्लूजन) की समस्या थी। जिसके लिए इमरान को उस समय कई बार इस्लामाबाद के पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में ले जाया गया था। इमरान के परिवार ने मांग की है कि उन्हें बेहतर इलाज मिले। इमरान को निजी अस्पताल में भर्ती कराने की बात भी कही गई। संघीय मंत्री तारिक फजल चौधरी ने इमरान खान को बेहतर इलाज देने के लिए विदेश भेजने की जरूरत है। जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चल रही चर्चा चल रही है।

साल 2023 से जेल में बंद है इमरान खान

पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को साल 2023 के अगस्त महीने में जेल भेजा गया। पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान साल 2018 में प्रधानमंत्री बने। लेकिन 4 साल बाद संसदीय अविश्वास प्रस्ताव में हारने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया। उनके निष्कासन के बाद उनकी पीटीआई पार्टी और पाकिस्तान की शक्तिशाली सैन्य व्यवस्था के बीच लंबे समय तक टकराव चला। इमरान खान को पहली बार 9 मई, 2023 को गिरफ्तार किया गया था, जिसके बाद पूरे पाकिस्तान में व्यापक विरोध प्रदर्शन और हिंसा भड़क उठी थी। उन्हें उसी वर्ष 5 अगस्त को भ्रष्टाचार के मामलों में फिर से गिरफ्तार किया गया था, जिसमें तोशाखाना मामला भी शामिल है, जिसमें राज्य के उपहारों की कथित अवैध बिक्री का आरोप है।

यह भी पढ़ें: 21 अगस्त किसके सितारें होंगे बुलंद... राशि अनुसार जानिए कैसा रहने वाला है आपका आज का दिन?