JharkhandNews : रांची में आंदोलन कर रहे छात्रों द्वारा विधानसभा घेराव के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने विधानसभा का घेराव करने जा रहे छात्रों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे थे। इसमें कई छात्र गंभीर रूप से घायल हुए थे। वहीं पुलिस ने भी मामले में अपने कई पुलिसकर्मियों को चोट आने की जानकारी दी। इस पूरे मामले में पुलिस ने छात्रों के बयान के आधार पर FIR दर्ज की है। रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जेपीएससी की परीक्षा में धांधली के खिलाफ बीते 20 दिन से छात्र धरने पर बैठे हैं। छात्रों ने 14वीं जेपीएससी को रद्द करने की मांग करते हुए इसकी जांच सीबीआई से कराए जाने की मांग भी रखी है।

कई छात्र और पुलिसकर्मी हुए थे गंभीर घायल

जेपीएससी/ जेएसएससी मामले में पुलिस ने रांची में छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। पुलिस की तरफ से छात्रों के विधानसभा कूच करने से पहले सुरक्षा की तैयारियां की गई। लेकिन विधानसभा का घेराव करने पहुंचे छात्रों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया था। पुलिस द्वारा जब छात्रों को रोका गया तो छात्र उग्र हो गए। इसी के चलते पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे थे। जिसमें कई छात्र और पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले में छात्र लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने छात्रों के बयान लेकर असमाजिक तत्वों पर FIR दर्ज कर ली गई है। FIR में पुलिस ने बैरीकेडिंग तोड़ने, हंगामा करने, पुलिस पर हमला करने पर केस दर्ज किया है।

JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच के बयान आधार पर दर्ज हुआ केस

छात्रों के आंदोलन में की गई मारपीट मामले में पुलिस JPSC-JSSC रिफॉर्म मंच द्वारा दिए गए बयान के आधार पर विधानसभा थाने में FIR दर्ज की है। पुलिस ने अब इस पूरे मामले में वीडियो फुटेज के आधार पर असामाजिक तत्व की पहचान भी करेगी। पुलिस छात्रों के बयान के आधार पर असामाजिक तत्व की पहचान करने में जुटी है।

परीक्षा में धांधली पर भड़के थे छात्र

झारखंड के रांची में जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती परीक्षाओं में हुए धांधली मामले में जारी छात्र आंदोलन के मामले में एक बड़ा फैसला आ गया है। दरअसल राज्य की सोरेन सरकार के साथ तीसरे दौर की बातचीत बेनतीजा रही। इसके बाद राज्य के विभिन्न जिलों से हजारों की संख्या में पहुंचे छात्र झारखंड विधानसभा का घेराव करने के लिए रांची की सड़कों पर उतरे थे। छात्रों ने विधानसभा का घेराव किया। तभी पुलिसकर्मियों के साथ छात्रों की बहसबाजी शुरू हुई। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए छात्रों पर लाठीचार्ज किया. ऐसे में कई असामाजिक तत्वों ने इस आंदोलन में घुसकर पुलिस पर पथराव कर बैरिकेड तोड़ दी।

 

Written By: MADHVI TANWAR