ईरान में हालात लगातार तनावपूर्ण बने हुए हैं। सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के अंतिम दिन हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। धार्मिक प्रार्थना का नेतृत्व उनके बेटे मुस्तफा खामेनेई ने किया, जबकि नए सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई समारोह में दिखाई नहीं दिए।

ईरान के कई शहरों में हुए धमाका

इसी दौरान ईरान के कई शहरों से तेज धमाकों की खबरें सामने आई हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार बुशहर, कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास समेत कई इलाकों में विस्फोटों की आवाजें सुनी गईं। न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि कोनारक में कम से कम तीन धमाके हुए, जबकि बुशहर और चोगादक से भी विस्फोटों की सूचना मिली है। हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन घटनाओं के पीछे हमला, सैन्य गतिविधि या कोई अन्य कारण जिम्मेदार है। संबंधित अधिकारी मामले की जांच कर रहे हैं और अभी तक किसी भी पक्ष ने आधिकारिक रूप से इन धमाकों की वजह की पुष्टि नहीं की है।

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत

इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर बातचीत हुई। इजरायली प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने विभिन्न रणनीतिक मुद्दों पर चर्चा की और दोनों देशों के बीच करीबी समन्वय बनाए रखने पर सहमति जताई। बयान में यह भी कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रधानमंत्री नेतन्याहू को खाड़ी क्षेत्र से जुड़े हालिया अमेरिकी घटनाक्रमों की जानकारी दी।

 ईरानी वायु सेना और नौसेना की मौत

वहीं, दूसरी ओर, ईरान से जुड़ी न्यूज एजेंसी ने दावा किया है कि हालिया अमेरिकी हवाई हमलों में ईरानी वायु सेना और नौसेना के कुल आठ सैनिकों की मौत हुई है। हालांकि इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 

Written By Toshi Shah