Entertainment:  14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म Awarapan 2 अपनी रफ्तार के साथ आगे चल रही है। फिल्म ने पहले ही सप्ताह में शानदार प्रदर्शन किया। सोमवार और मंगलवार को भी फिल्म की रफ्तार अपनी पटरी पर बरकरार रही। फिल्म Awarapan 2 ने रिलीज के बाद सिनेमाघरों में कोई खास धमाल नही किया था, तो वहीं Awarapan 2 के खास संगीत ने इसे भावनात्मक कहानी बना दिया। इससे धीरे-धीरे यह एक कल्ट फिल्म बन गई।

पांचवे दिन में ही 100 करोड़ की कमाई

इस समय बॉलीवुड में इमरान हाशमी बतौर अभिनेता दर्शकों के बीच खास मुकाम हासिल कर चुके हैं, इमरान हाशमी के करियर की बात की जाए तो अभी तक उनकी कोई भी सोलो फिल्म 100 करोड़ रुपये नहीं कमा पाई थी। लेकिन Awarapan 2 ने पांचवे दिन में ही 100 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार करक बॉक्स ऑफिस में उनकी पहली सोलो लीड हिट फिल्म दर्ज कर ली है।

फिल्म अपने प्लेटफॉर्म पर बनी रही

बात की जाए sacnilk की तो फिल्म ने शुक्रवार को पहले ही दिन 22 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सिनेमाघरों में शुरुआत की। शनिवार तक फिल्म के कलेक्शन में 55 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और सीक्वल ने 33.75 करोड़ रुपये की कमाई की। यह उछाल स्वतंत्रता दिवस की छुट्टियों के सप्ताह के अंत में देखा गया। शो की संख्या में बढ़ौतरी के बाद इसे और भी ज्यादा वृद्धि दर्ज की गई। शुक्रवार को 9,033 शो से बढ़कर शनिवार को 10,496 पहुंचा। रविवार को फिल्म ने 26 करोड़ की कमाई की। सोमवार को सप्ताह के अंत में थोड़ी गिरावट जरुर देखी गई। लेकिन फिल्म सप्ताह के जारी आंकड़ों के हिसाब से अभी भी अपने प्लेटफॉर्म पर 9.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ बनी हुई है। मंगलवार यानी पांचवे दिन आवारापन-2 ने 9.75 करोड़ का आंकड़ा पार किया और शो की डिमांड भी बढ़ा दी। भारत में कुछ कलेक्शन 100.75 करोड़ रुपये दर्ज की गई है। भारत में कुल कलेक्शन 120 करोड़ रुपये है, जब्कि विश्व स्तर पर 144.13 करोड़ रूपये रहा।

Awarapan 2 है इमरान की पहली सोलो फिल्म

इमरान ने इससे पहले ''टाइगर 3'' और ''द कॉल हिम ओजी'' में खलनायक की भूमिका से भी बड़ी उपलब्धि हासिल की थी। ''Awarapan 2'' इमरान की पहली सोलो फिल्म है जिसमें 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। फिल्म का बजट 45 करोड़ रुपये था यानी यह पहले ही हिट हो चुकी है। लगभग 60 करोड़ रूप्ये के शुभ लाभ के साथ Awarapan 2 ने मात्र 5 दिनों में निवेश पर 112 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया। Awarapan 2 में इमरान के अलावा दिशा पटानी्, शबाना आजमी भी है। इस फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है।


Awarapan 2 की दिन के हिसाब से कमाई

 

  • पहला दिन शुक्रवार: 22.00 करोड़ रुपये
    दूसरे दिन शनिवार: 33.75 करोड़ रुपये
    तीसरे दिने रविवार: 26.00 करोड़ रुपये
    चौथा दिन सोमवार: 9.25 करोड़ रुपये
    पांचवा दिन: 9.75 करोड़ रुपये
    भारत में कुल कमाई 100.75 करोड़ रुपये

 

यह भी पढ़ें : राम मंदिर में बड़ा एक्शन! VIP दर्शन और खजाने की जिम्मेदारी संभालने वाले 2 अधिकारियों की छुट्टी

Written By: MADHVI TANWAR