Delhi Water Cut Today 20 August 2026: दिल्ली के कई इलाकों में गुरुवार, 20 अगस्त को पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। दिल्ली जल बोर्ड ख्याला मेन हेडर पर लगे 1100 मिमी व्यास के वाल्व की मरम्मत और नवीनीकरण का काम करेगा। यह काम सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। इसके चलते कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई पूरी तरह बंद रह सकती है, जबकि कुछ जगहों पर कम प्रेशर की समस्या हो सकती है।
किन इलाकों में पड़ेगा असर?
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक, मरम्मत कार्य का असर नारायणा कैंट बूस्टर पंपिंग स्टेशन (BPS) और भूमिगत जलाशय (UGR) से जुड़े कमांड क्षेत्रों में पड़ सकता है।इंदरपुरी, मायापुरी, टोडापुर गांव, नारायणा गांव, नारायणा विहार, कृषि कुंज, मानसरोवर गार्डन और एमईएस क्षेत्र में पानी की सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है।इसके अलावा कीर्ति नगर UGR, HMP कॉलोनी और पंजाबी बाग UGR से जुड़े इलाकों में भी लोगों को पानी की कमी या कम दबाव का सामना करना पड़ सकता है। आसपास के कुछ क्षेत्रों पर भी इसका असर पड़ने की संभावना है।
सुबह ही पानी का इंतजाम कर लें
दिल्ली जल बोर्ड ने प्रभावित इलाकों के लोगों से अपील की है कि वे अपनी जरूरत के मुताबिक पहले से पर्याप्त पानी जमा कर लें। इससे मरम्मत के दौरान सप्लाई बंद या कम होने पर परेशानी से बचा जा सकेगा।मरम्मत का काम पूरा होने के बाद सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। हालांकि, कुछ इलाकों में पानी का दबाव सामान्य होने में थोड़ा और समय लग सकता है।
पानी की समस्या हो तो इन नंबरों पर करें संपर्क
दिल्ली जल बोर्ड ने पानी से जुड़ी शिकायतों और आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं।
- पंजाबी बाग: 25281197
- शिवाजी एन्क्लेव: 25193140 / 25174140
- केंद्रीय नियंत्रण कक्ष: 1916 / 23538495
Written By: Shivashakti Narayan Singh