delhinews: देश कल 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। जश्न की तैयारियां पूरी हो चुकी है। सुरक्षा का खाका भी तैयार कर लिया गया है। लाल किले के आस-पास दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो उससे पहले ही रूट डायवर्जन करा है। आजादी के जश्न में खलल ना पड़े उसके लिए भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की तरफ से X पर एडवाइजरी पोस्ट पहले से ही कर दिया है। जिसमें गाड़ियों की आवाजाही पर रोक, समय सारणी के साथ-साथ नियमों के बारे में तमाम जानकारी है।
सुबह 04:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक गाड़ियों की आवाजाही रहेगी बंद
कल यानी 15 अगस्त 2026 को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा है। वीआईपी व वीवीआईपी के साथ-साथ आम लोग भी प्रधानमंत्री का भाषण सुनने पहुंचेंगे और आजादी का जश्न मनाएंगे। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सुबह 04:00 बजे से सुबह 10:00 बजे तक कुछ ट्रैफिक पाबंदियां, डायवर्जन और गाड़ियों की आवाजाही के नियम लागू रहेंगे।
इन नियमों का करें पालन
रोक वाली सड़कों पर जाने से बचें और डायवर्ट किए गए दूसरे रास्तों से जाएं।
अपनी यात्रा पहले से प्लान करें और यात्रा के लिए ज़्यादा समय रखें।
ट्रैफिक साइन, VMS और ट्रैफिक पुलिस वालों के निर्देशों का पालन करें।
रियल-टाइम ट्रैफिक जानकारी के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ऑफिशियल एडवाइजरी से अपडेट रहें।
यह रास्ते रहेंगे पूरी तरह से बंद
दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक चैनलों के जरिए हर अपडेट के बारी में जानकारी दी जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सभी से अपील की है कि वह स्वतंत्रता दिवस–2026 के दौरान सुरक्षित और आसान ट्रैफिक संचालित करने में मदद करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा नेताजी सुभाष मार्ग-दिल्ली गेट से छत्ता रेल चौक लोथियन रोड, GPO-दिल्ली से छत्ता रेल चौक, निशाद राज मार्ग- रिंग रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, एस्प्लेनेड रोड और लिंक रोड से नेताजी सुभाष मार्ग, रिंग रोड- राजघाट से आईएसबीटी, S.P. मुखर्जी मार्ग, H.C. सेन मार्ग से यमुना बाजार चौक, चांदनी चौक रोड- फाउंटेन चौक से लाल किला और कश्मीरी गेट वाले रास्ते बंद रहेंगे।
इन रास्तों पर यात्रा करने से बचने की सलाह
ट्रैफिक पुलिस द्वारा कई सड़कों से बचने की सलाह दी गई है। इसमें तिलक मार्ग, मथुरा रोड, बीएसजेड मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग, जे.एल. नेहरू मार्ग, सी-हेक्सागोन, इंडिया गेट कॉपरनिकस मार्ग, मंडी हाउस, निज़ामुद्दीन खट्टा और आईएसबीटी के बीच रिंग रोड, सलीमगढ़ बाईपास के माध्यम से कश्मीरी गेट बाहरी रिंग रोड शामिल हैं।
संवेदनशील इलाकों में पहले से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
पुलिस द्वारा पूर्व में ही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। भीड़ भाड़ वाले इलाकों में पुलिस की गश्त, ड्रोन के जरिए निगरानी रखी जा रही है। बाजारों, रेलवे स्टेशनों, होटलों, मॉल व संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने सुरक्षा पुख्ता कर दी है।
यह भी पढ़ें: मराठी नहीं बोली तो कैंसिल होगा लाइसेंस : जानिए क्या है नियम?
Written By: MADHVI TANWAR