Delhi News : दिल्ली में आज यानी मंगलवार की सुबह दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और एक अपराधी के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। क्राइम ब्रांच ने मेरठ के रहने वाले आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से अपराधी या पुलिसकर्मी कोई भी गोली लगने से घायल नहीं हुआ है। शातिर अपराधी दिल्ली के छावला में फायरिंग और हत्या से जुड़े कई आपराधिक मामलों में शामिल होने है। क्राइम ब्रांच अभी आरोपी से पूछताछ में जुटा है, फिलहाल पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली की क्राइम ब्रांच को सूचना मिली थी कि शातिर अपराधी मयूर विहार व अक्षरधाम में आने वाला है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। अपराधी को आता देख पुलिस ने उसे घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरता हुआ देख अपराधी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग के दौरान टीम ने आरोपी को धर दबोचा। अपराधी पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज है। पुलिस शातिर अपराधी को लंबे समय से तलाश रही थी। फिलहाल पुलिस शातिर अपराधी से पूछताछ कर आगे की जांच में जुटी है।
मेरठ का रहने वाला है शातिर अपराधी
गिरफ्तार शातिर अपराधी मेरठ का रहने वाला है। दिल्ली के छावला में फायरिंग और हत्या समेत कई बड़ी अपराधिक वारदातों में आरोपी शामिल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच कार्रवाई को आगे जारी रखते हुए यह भी पता लगाने में जुटी है कि अपराधी का कोई लंबा अपराधिक इतिहास रहा है, या नहीं।