नई दिल्ली : दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों की गंभीरता को समझते हुए अहम बैठक बुलाई है। इस समय दिल्ली में H1N1 यानी स्वाइन फ्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए दिल्ली सरकार के मेडिकल विभाग ने बीते दिनों नई एडवाइजरी जारी की है। लोगों से भीड़ भाड़ वाली जगहों से बचने और सांस से जुड़ी परेशानी या बीमारी के लक्षण दिखने पर समय पर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की गई है।
एच1एन1 के 114 मामले दर्ज किए
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने स्वाइन फ्लू और वेक्टर-जनित बीमारियों पर एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में स्वाइन फ्लू के मौजूदा हालात की समीक्षा की जाएगी। बैठक का मुख्य उपद्देश्य स्वाइन फ्लू की रोकथाम व बचाव के उपायों को लेकर चर्चा करना है। यह बैठक दोपहर 2:30 बजे होनी है। दिल्ली में इन्फ्लुएंजा-ए के 2,300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। शुक्रवार तक एच1एन1 के 1,777 से ज्यादा मामले इसमें शामिल होंगे। स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि अगर गुरुवार के आंकड़ों पर ध्यान दिया जाए तो परिस्थिति चिंता का विष्य है। गुरुवार को एच1एन1 के 114 मामले दर्ज किए गए। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू से बचाव संबंधी दिशा निर्देश जारी किए गए। सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत लोगों से श्वसन संबंधी स्वच्छता का पालन करने, भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने और समय पर चिकित्सकीय सलाह लेने की अपील की गई थी।
लोगों से की गई अपील
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन की माने तो, खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक को रूमाल से ढकें। साबुन और पानी से लगातार नियमित समय पर हाथ धोएं।
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें और सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित लोगों से दूरी बनाकर रखें।
आंखों को और नाक को छूने से बचे। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकने और पर्याप्त मात्रा में लिक्विड लेते रहे।
अगर बुखार, खांसी, गले में खराश, सांस लेने में दिक्कत, शरीर में दर्द या सिरदर्द जैसे लक्षण दिखाई देते हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: रिटायरमेंट के लिए ₹3.6 करोड़ काफ़ी है या नहीं? 12 लाख वाले फॉर्मूला से समझें पूरा गणित