आज लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स (LSG vs CSK) के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का 59वां मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना क्रिकेट स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। आईपीएल के इस अहम मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के सामने करो या मरो की स्थिति है। लगातार उतार-चढ़ाव भरे प्रदर्शन के बावजूद चेन्नई अब भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है और शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स (Lucknow Super Giants) के खिलाफ जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी, दूसरी ओर लखनऊ की टीम टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है, इसलिए उसके लिए यह मुकाबला केवल सम्मान बचाने का अवसर होगा।

चेन्नई अंक तालिका में पांचवें स्थान पर

चेन्नई ने टूर्नामेंट के दूसरे हिस्से में समय रहते वापसी की और कुछ महत्वपूर्ण जीत हासिल कर अपने अभियान को जीवित रखा। टीम इस समय 11 मैचों में छह जीत के साथ अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। हालांकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उसे अपने बाकी मुकाबले जीतने होंगे और साथ ही अन्य टीमों के परिणाम भी उसके पक्ष में जाने की उम्मीद करनी होगी।

टीम ऊर्जा से भरा

टीम की बल्लेबाजी में युवा खिलाड़ियों ने नई ऊर्जा भरी है। कप्तान Ruturaj Gaikwad, Sanju Samson और उर्विल पटेल ने शीर्ष क्रम में आक्रामक शुरुआत देकर टीम को मजबूती दी है। खास तौर पर उर्विल का बेखौफ अंदाज पावरप्ले में चेन्नई के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। मध्यक्रम में अब Shivam Dube, कार्तिक शर्मा और Dewald Brevis से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। हालांकि चेन्नई को बड़ा झटका हरफनमौला Jamie Overton के चोटिल होकर बाहर होने से लगा है। जांघ की चोट के कारण वह सीरीज से बाहर हो गए हैं। ओवरटन ने इस सीजन में 10 मैचों में 14 विकेट लेकर टीम की गेंदबाजी को मजबूती दी थी। अब गेंदबाजी की जिम्मेदारी Noor Ahmad, अकील हुसैन, मुकेश चौधरी और अंशुल कंबोज पर अधिक रहेगी।

Lucknow Super Giants का अभियान रहा निराशाजनक

दूसरी तरफ Lucknow Super Giants का अभियान निराशाजनक रहा है। कप्तान Rishabh Pant लगातार खराब फॉर्म से जूझते रहे, जबकि गेंदबाज भी विपक्षी टीमों पर दबाव बनाने में असफल रहे। चेन्नई के खिलाफ पहले मुकाबले में 203 रन बनाने के बावजूद टीम हार गई थी। लखनऊ के लिए Nicholas Pooran, Mitchell Marsh और Josh Inglis ने कुछ मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन पूरी टीम एक इकाई के रूप में प्रभाव नहीं छोड़ सकी। ऐसे में अब टीम जीत के साथ अपने अभियान का सम्मानजनक अंत करना चाहेगी।

 

Written By Toshi Shah