अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया है कि अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष को समाप्त करने के लिए प्रस्तावित शांति समझौते पर रविवार को हस्ताक्षर हो सकते हैं, उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच पर कहा कि समझौते के बाद रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण Strait of Hormuz को अंतरराष्ट्रीय जहाजरानी के लिए फिर से खोल दिया जाएगा। हालिया रिपोर्टों में भी ट्रंप और पाकिस्तानी नेतृत्व की ओर से ऐसे संकेत दिए गए हैं कि समझौता अंतिम चरण में पहुंच चुका है।
ईरान के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कही ये बा
हालांकि, ईरान ने इस समयसीमा पर सहमति नहीं जताई है। ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई (Esmaeil Baghaei) ने स्पष्ट किया कि रविवार को किसी समझौते पर हस्ताक्षर की योजना नहीं है। उनके अनुसार बातचीत जारी है, लेकिन अभी कुछ महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेद बने हुए हैं, इसलिए किसी निश्चित तारीख की घोषणा करना जल्दबाजी होगी।
दोनों पक्ष जल्द किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं- पाकिस्तान के पीएम
वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ (Shehbaz Sharif) ने उम्मीद जताई है कि दोनों पक्ष जल्द किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं। पाकिस्तान इस पूरी प्रक्रिया में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है और इस्लामाबाद को वार्ता का महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है।
विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने दिया ये संकेत
इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) भी संकेत दे चुके हैं कि आने वाले दिनों में समझौते पर प्रगति संभव है। वहीं अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि वार्ता पहले की तुलना में अधिक सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।
Strait of Hormuz बना चर्चा के केंद्र
समझौते की चर्चा के केंद्र में Strait of Hormuz बना हुआ है, जो वैश्विक तेल और गैस आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव और सैन्य गतिविधियों के कारण ऊर्जा बाजारों तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर असर पड़ा है।
Written By Toshi Shah