DELHINEWS: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडिम में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आज का दिन केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं है बल्कि असंख्य वीरों के अद्वितीय साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर है। इस पावन अवसर पर हम सभी स्वतंत्रता सेनानियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनके संघर्ष से ही भारत के लोकतंत्र को दृढ़ आधार मिला। ये लहराता हुआ तिरंगा हमारे लिए केवल गौरवशाली अतीत का प्रतीक नहीं है बल्कि हमारे उज्ज्वल भविष्य का संकल्प भी है। स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं है बल्कि राष्ट्र निर्माण का सतत दायित्व भी है।
विकसित भारत @2047 को लेकर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा
सीएम रेखा गुप्ता ने ध्वजारोहण कर कहा कि आज भारत वैश्विक मंच पर गति से आगे की और बढ़ रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में आज भारत ने दुनिया में नए आयाम रचे हैं। पीएम मोदी का विकसित भारत का संकल्प अब केवल पीएम का नहीं रहा, बल्कि पूरे देश का संकल्प बन चुका है। दिल्ली इस संकल्प में बड़ी भूमिका अदा करता है। क्योंकि देश की राजधानी का विकास पूरे राष्ट्र की प्रतिष्ठा और सम्मान से जुड़ा है।
पूर्व सरकार पर कसा तंज
सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि हमे मिला जनादेश के सरकार को बदलने तक सीमित नहीं था। बल्कि हमें प्रशासन में विकास की गति देने और जनता के विश्वास को आगे ले जाने के लिए मिला था। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार हमारे लिए कई चुनौती खड़ा करके गई थी। लेकिन हम पहले ही दिन से उन चुनौतियों का डटकर सामना कर रहे हैं। पिछली सरकार के जो काम अधुरे पड़े थे उन्हें पूरा करना शुरू कर दिया गया है। सड़कों पर जाकर परियोजनाओं को गंभीरता से लेकर काम भी शुरू हो चुका है।
सीएम रेखा गुप्ता ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने देशवासियों और दिल्लीवासियों को आजादी के जश्न की शुभकामनाएं दी। सीएम कहा कि आज हमारा हर घर संकल्प राष्ट्र का संकल्प बने, और राज्य के नागरिकों का प्रयास देश की शक्ति बने। हम सब मिलकर विकसित भारत के लक्ष्य को सिद्ध करेंगे।
सीएम रेखा गुप्ता ने किया X पोस्ट
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्रसाल स्टेडियम में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को नमन किया। सभी देशवासियों और दिल्लीवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Rekha Gupta (@gupta_rekha) August 15, 2026
आज इस गौरवपूर्ण अवसर पर विकसित दिल्ली के संकल्प और आने वाले वर्षों की स्पष्ट दिशा को दिल्लीवासियों के सामने रखा।… pic.twitter.com/Xr5CBAiYTu
स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने X पर पोस्ट कर बधाई दी है। सीएम ने लिखा- यह दिन हमें संघर्ष की याद दिलाता है। जिसने भारत को स्वतंत्रता दी, उस संकल्प की भी, जो भारत को विकसित राष्ट्र बनाएगा। जिन वीरों ने अपने त्याग और बलिदान से हमें स्वतंत्र भारत सौंपा, आज उनके सपनों को साकार करने की जिम्मेदारी हमारी पीढ़ी की है। इस स्वतंत्रता दिवस पर अपने कर्तव्य को राष्ट्रसेवा और अपने प्रयास को राष्ट्रनिर्माण से जोड़ें।
यह भी पढ़ें: झारखंड आंदोलन के जनक देवेंद्र नाथ महतो का आरोप, पुलिस ने तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोका
Written By: MADHVI TANWAR