Abhijeet Deepke: कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके और उनकी टीम को दिल्ली की एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में जंतर-मंतर 'सीजन 2' की योजना बनाते समय स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। सोसाइटी के निवासियों ने कड़ा एतराज जताते हुए दीपके और उनके समर्थकों को पार्क से बाहर खदेड़ दिया।
इनडोर हॉल न मिलने पर पार्क पहुंचे थे कार्यकर्ता
घटनाक्रम के अनुसार, अभिजीत दीपके अपनी टीम के सदस्यों सौरभ दास, आशुतोष रंका और अन्य समर्थकों के साथ दिल्ली में एक गुप्त रणनीतिक बैठक करने आए थे। दीपके का आरोप है कि वे शुरुआत में किसी इनडोर हॉल में मीटिंग करना चाहते थे, लेकिन राजनीतिक दबाव के कारण उन्हें कोई जगह नहीं दी गई। दीपके ने एक बुकिंग रसीद दिखाते हुए दावा किया कि हॉल मालिकों को धमकियां दी गईं और कहा गया कि यदि सीजेपी को जगह दी गई तो उन्हें उल्टा लटका दिया जाएगा। उन्होंने इसके पीछे सीधे तौर पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का हाथ बताते हुए कहा कि बीजेपी सीजेपी के बढ़ते जनाधार से डरी हुई है।
'यहां कोई नौटंकी नहीं चलेगी'-निवासियों का गुस्सा
जब इनडोर हॉल की व्यवस्था नहीं हो पाई, तो पार्टी कार्यकर्ता एक रेजिडेंट सोसाइटी के पार्क में जुट गए। वहां जब समर्थकों से पूछा जा रहा था कि अब किसका इस्तीफा चाहिए? और जवाब में 'मोदी' का नाम लिया गया, तभी सोसाइटी के लोगों को इसकी भनक लग गई। बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी पार्क में एकत्र हो गए और मीटिंग का विरोध किया। लोगों ने स्पष्ट कहा कि यह उनका निजी/सोसाइटी पार्क है, कोई धरना-प्रदर्शन या राजनीतिक नौटंकी की जगह नहीं। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई। माहौल बिगड़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप किया, जिसके बाद अभिजीत दीपके और उनकी टीम को उल्टे पांव वहां से जाना पड़ा।
Indoor Meeting के लिए CJP को नहीं मिला Banquet Hall, Abhijeet Dipke बोले, BJP होटल मालिकों को धमका…’#CJP #AbhijeetDipke #CJPNews #BanquetHall #CJPMeeting #BJP #PoliticalNews #ViralNews #TNPNews pic.twitter.com/Pef9E3onSf
— TNP NEWS (@TNPNEWS1) August 13, 2026
'लिसनिंग टूर' और शिक्षा के मुद्दे पर आंदोलन का ऐलान
इस हंगामे के बावजूद पार्टी नेताओं ने अपनी भावी रणनीतियों का खुलासा किया। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि देशभर में नाकाबिल सरकारों और अधिकारियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। पार्टी जल्द ही एक देशव्यापी 'लिसनिंग टूर' (जनता की बात सुनने का दौरा) शुरू करेगी। पार्टी का मुख्य ध्यान शिक्षा के मुद्दे पर रहेगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर से सीजेपी एक अभियान चलाएगी, जिसमें अभिभावकों और नागरिकों से अपील की जाए।
और पढ़ें:
झारखंड विधानसभा घेराव मामले में छात्रों के बयान पर FIR दर्ज
Written by Shailesh Yadav