Mumbai : शेयर मार्किट बीते सप्ताह हुई गिरावट के बाद एक बार फिर से अच्छा प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। अगस्त माह के दूसरे सप्ताह की बात की जाए तो कारोबारी दिन के हिसाब से निवेशकों के लिए खुशखबरी लेकर आया। Stock market में बीता सप्ताह कुछ खास बढ़त लेकर नहीं आया था। लेकिन गुरुवार को विदेशों से मिले ग्रीन सिग्नल का अच्छा खासा असर शेयर बाजार में देखने को मिला। जहां सेंसेक्स-निफ्टी ने जो रफ्तार पकड़ी उसके बाद वह ग्रीन लाइन को भी पार कर गया।

BSI लार्जकैप में शामिल 30 बड़े शेयरों में से 29 में काफी अच्छी तेजी

मार्केट खुलते ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा तेजी के साथ 77,494 के स्तर पर पहुंचकर ट्रेड करने लगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स खुलने ही 24,200 के पार पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में BSI लार्जकैप में शामिल 30 बड़े शेयरों में से 29 में काफी अच्छी तेजी देखी गई।

सेंसेक्स निफ्टी की हुई तूफानी शुरूआत

शेयर मार्केट में आज कारोबार की धुंआधार शुरुआत हुई। बीएसई का सेंसेक्स पिछले सप्ताह के 76,909 के आंकड़े को पार करते हुए 77,468 पर खुला। तूफानी तेजी के साथ 593 अंक की ज्यादा पहुंचा। कुल मिलाकर 77,500 के आंकड़े पर जा पहुंचा। एनएसई के 50 शेयरों वाले निफ्टी इंडेक्स ने भी सेंसेक्स भी साथ-साथ अपनी रफ्तार थामे रहा। बीते सप्ताह की बात कि जाए तो 24,078 के मुकाबले सेंसेक्स 24,225 पर की बढ़त के साथ खुला।

Eternal Share को हुआ सबसे अधिक लाभ

शेयर बाजार के खुलते ही आईटी शेयरों में तेजी दिखी। इंफोसिस के शेयरों में 2 प्रतिशत से अधिक का उछाल देखने को मिला। तो वहीं टीसीएस का शेयर भी 1 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज हुआ। एसचीएलटेक और टेक महिंद्रा के स्टॉक भी ग्रीन जोन में दिखाई दिए। फाइनेंशियल स्टॉक्स में HDFC बैंक 0.77%, Bajaj फाइनेंस 1.3%, Kotak महिंद्रा बैंक 1.32% और Shri ram फाइनेंस 2% से ज्यादा तेजी से कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स शेयरों में Eternal Share लाभ कमाने वाला सबसे बड़ा शेयर रहा। इसमें 2.36% की उछाल आई, जबकि विप्रो शेयर ने 1.5% की छलांग लगाई।  

शॉर्ट टर्म उलटफेर के भी अच्छे संकेत

गुरुवार यानी आज आखिरकार 12 दिन की गिरावट पर ब्रेक लगा दिया। शेयर बाजार में लौटी तेजी को लेकर जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटिजिस्ट वीके विजयकुमार ने इस बेहतरीन ग्रोथ को लेकर कहा कि 12 दिन की लगातार गिरावट को झेलने के बाद यह बढ़त एक अच्छी ग्रोथ को दिखाएगी। साथ ही मार्केट में शॉर्ट टर्म उलटफेर के भी अच्छे संकेत मिले हैं। Stock Market ओवरसोल्ड सेक्टर में भी शॉर्ट कवरिंग के कारण तेजी आना संभव है। अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट वैश्विक स्तर पर इक्विट बाजारों के लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आया है।

Sensex-Nifty में प्रमुख तौर पर अच्छा संकेत मिला

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को आई तेजी के संकेत पहले विदेशी शेयर बाजारों के रुझानों से मिले थे। Sensex-Nifty में प्रमुख तौर पर अच्छा संकेत देकर गया। गिफ्टी निफ्टी अपनी ओपनिंग के साथ 150 अंक की तेजी से बढ़कर कारोबार कर गया। तमाम एशियाई शेयर बाजारों में सावन के महीने में हरियाली लेकर आया है

इन विदेशी देशों के कारण भारत शेयर बाजार हुआ ग्रीन

700 अंको की तेजी के साथ जापान का निक्केई 66,000 के आंकड़े का पार करते हुए कारोबार कर रहा था। हांगकांग का हैंगसेंड इंडेक्स भी 300 अंको की बढ़त के साथ 25,777 के आंकड़े को पहुचकर ट्रेड करता दिखा। बात की जाए साउथ कोरिया की तो इंडेक्स कोस्पी 420 की तेजी या सीधे तौर पर कहा जाए तो 7 प्रतिशत की छलांग लगाकर 6,888 पर पहुंचा। अमेरिकी शेयर बाजार ग्रीन जोन पर बीते दिन बंद हुआ था। इसका बड़ा असर भारतीय शेयर बाजार में गुड न्यूज लेकर आया।

Written By: MADHVI TANWAR