बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई हैं जहां उन्होंने अनुशासनहीनता न बर्दाश्त करते हूए गुरुवार को एक बड़ा फैसला ले लिया। मायावती ने सतीश चंद्र मिश्रा के बेहद करीबी माने जाने वाले पूर्व कैबिनेट मंत्री अनंत कुमार मिश्रा ‘अंटू’ को पार्टी से बाहर से बाहर निकाल दिया है। हालाकिं मायावती ने यह फैसला पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में अनंत कुमार मिश्रा ‘अंटू’ का निष्कासन किया है।
एक्स हैंडल पर दी जानकारी
बता दें कि बसपा मुखिया मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से यह जानकारी साझा की हैं जहां उन्होनें लिखा है कि उत्तर प्रदेश में बी.एस.पी. सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे श्री अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों आदि के फलस्वरूप आज तत्काल प्रभाव से उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। वैसे भी अब जबकि ख़ासकर उत्तर प्रदेश में चुनावी माहौल काफी गरमाया हुआ है, पार्टी के सभी स्तर के लोगों को विरोधियों के सभी प्रकार के साम, दाम, दण्ड, भेद आदि हथकण्डों से सावधान रहते हुये अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ बी.एस.पी. के अम्बेडकरवादी मिशन को आगामी विधानसभा आमचुनाव में सफल बनाने में पूरे जी-जान से लगे रहना है, यही संदेश व अपील भी है।
फर्रुखाबाद सदर से 2007 में विधायक थे ‘अंटू’
हालाकिं वह कानपुर के महाराजपुर विधानसभा से 2027 के चुनाव की तैयारी भी कर रहे हैं। वही अनंत कुमार मिश्रा ‘अंटू’ को बसपा में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य सतीश चंद्र मिश्रा ने शामिल कराया था। जबकि अंटू को पार्टी ने फर्रुखाबाद सदर से 2007 में विधानसभा का चुनाव लड़वाया और जीतने पर कैबिनेट मंत्री भी बनाया था। अंटू मिश्रा के साथ ही नकुल दुबे भी सतीश चंद्र मिश्रा के करीबी थे और लखनऊ के बक्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र से विधायक होने के बाद कैबिनेट मंत्री बने। अब नकुल दुबे कांग्रेस में हैं।
पार्टी विरोधी गतिविधियों से निष्कासित
वहीं जानकारी के अनुसार अंटू पिछले चुनाव में लखनऊ स्थित भाजपा कार्यालय पहुँचे थे जहां उन्होंने भाजपा में शामिल होने की बात कही थी, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया था। जिसके बाद पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते बसपा मुखिया मायावती ने अनन्त कुमार मिश्रा उर्फ अन्टू मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया और पार्टी के अन्य सदस्यों को भी सख्त हिदायत दी।
Written by - Shivani Gupta