BJP Protest Outside Rahul Gandhi House: शनिवार 18 अप्रैल को दिल्ली में स्थित राहुल गांधी के आवास के बाहर BJP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया है। यह प्रदर्शन कांग्रेस की तरफ से लोकसभा में महिला आरक्षण बिल को समर्थन न करने को लेकर किया गया है। इस प्रदर्शन का नेतृत्व खुद सीएम रेखा गुप्ता और बीजेपी नेता वीरेंद्र सचदेवा ने किया है। उनके साथ बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
#WATCH दिल्ली: लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) बिल पास नहीं हो पाने के एक दिन बाद भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में विपक्ष के राहुल गांधी के घर तक विरोध मार्च के दौरान उनका पुतला जलाया। pic.twitter.com/w057kQcj2J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
'विपक्ष ने देश की महिलाओं से किया धोखा'
बीजेपी सांसद बांसुरी स्वराज ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शुक्रवार को विपक्ष और राहुल गांधी ने इस देश की महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। वे चाहते है कि महिलाएं सिर्फ मतदान केंद्रों तक ही लिमिटेड रहे। जब सियासी प्रतिनिधित्व की बात आई, तो उन्होंने अपने स्वार्थ को ही प्रॉयरिटी दी।
'बिल न पास होने से महिलाएं नाराज हैं'
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि विपक्ष ने बिल पास नहीं होने दिया। इसलिए हम सभी यहां विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। कल हमारी तमाम कोशिशों के बावजूद, विपक्ष ने विधेयक पास नहीं होने दिया। इससे हम बहुत निराश हैं।
#WATCH | दिल्ली: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने कहा, "यहां दिल्ली की सभी नारी शक्ति जुड़ी हैं और विरोध प्रदर्शन कर रही हैं कि कल लोकसभा में विपक्ष के लोगों ने महिला आरक्षण बिल पास नहीं होने दिया। सभी महिलाएं इसको लेकर बहुत दुखी हैं इसलिए हम प्रदर्शन कर रहे हैं..." pic.twitter.com/Dx9wbXJVwq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
'बिल खारिज होने से रो पड़े पीएम मोदी'
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, लोकसभा में बिल खारिज होने पर पीएम मोदी ने अपने आंसुओं और दर्द को कैसे काबू में रखा। मेरा तो उस वक्त उठने का मन नहीं हुआ। कांग्रेस, आप, टीएमसी, सपा और डीएमके ने इस देश की महिलाओं को चैलेंज दिया है। महिलाएं उनको सबक सिखाएगी। मैं खुश हूं कि वे आज यहां आई और हम उनका सपोर्ट कर रहे हैं।
#WATCH दिल्ली: भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा, "मेरा मन बहुत रो रहा है। कल जब संसद में बिल गिरा, तो आपने PM मोदी का चेहरा देखा होगा, कैसे उन्होंने अपने दर्द, अपने आंसुओं को रोका। मेरा उठने का मन नहीं कर रहा था...कांग्रेस, SP, AAP, TMC, DMK ने इस देश की महिलाओं को चुनौती दी है।… https://t.co/cXAO2qUssI pic.twitter.com/twFEuJLUIr
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 18, 2026
महिला आरक्षण बिल पास क्यों नहीं हो पाया?
जानकारी के लिए बता दें, शुक्रवार को सरकार ने लोकसभा में महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131वां संशोधन विधेयक पेश किया था, जो दो-तिहाई बहुमत से पारित नहीं हो पाया। इसके खिलाफ में 230 वोट पड़े और जरूरी 352 वोट विधेयक को नहीं मिल पाए थे। इसको लेकर शुक्रवार शाम को संसद में भी बीजेपी की महिला सांसदों ने प्रदर्शन किया था।
Written By: Geeta Sharma