बिहार के पटना में छात्रों पर लाठीचार्ज और AK 47 चलाने के विरोध में आज तेजस्वी यादव हजारों कार्यकर्ताओं संग पटना में सड़क पर उतरे। पुलिस ने फिलहाल तेजस्वी यादव को हिरासत में ले लिया है। वहीं इस पूरे मामले में तेजस्वी यादव ने कहा, "हम लोगों का मार्च राजभवन तक था लेकिन आयकर विभाग पर ही रोक दिया गया है। इस सरकार के खिलाफ हम लोग लड़ते रहेंगे। हम लोग जेल से डरने वाले नहीं है... हम छात्रों के हक और अधिकार के लिए, बेरोजगारी को मिटाने के लिए, पेपर लीक रोकने के लिए, पारदर्शी परीक्षा, अच्छी शिक्षा, अच्छा स्वास्थ्य और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए हम लोग हमेशा आवाज उठाते रहेंगे और लड़ते रहेंगे।"

अब सरकार को झुकना पड़ेगा

पटना में छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज और AK 47 चलाने को लेकर आज विरोध किया जा रहा है। इस विरोध में तेजस्वी यादव हजारों कार्यकर्ताओं संग पटना में सड़क पर उतरे हुए हैं। आज प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने तेजस्वी यादव पर वाटर कैनन का इस्तेमाल भी किया। तेजस्वी ने वाटर कैनन इस्तेमाल को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्रवाई सम्राट चौधरी के आदेश पर हुई। इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि वाटर कैनन के इस्तेमाल से आंदोलन पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जनता जाग चुकी है और सड़कों पर है। अब सरकार को झुकना ही पड़ेगा। ऐसे काम नहीं चलेगा।


Written By: MADHVI TANWAR