देश को आजाद हुए कल यानी 15 अगस्त 2026 को 80 साल हो जाएंगे। इस समय हर घर तिरंग अभियान के तहत जगह-जगह रैली निकाली जा रही है। कश्मीर से कन्याकुमारी तक स्वतंत्रता दिवस से पहले ही प्रदेश की पुलिस के साथ CRPF और सेना के जवानों ने मोर्चा संभाल लिया है। लोगों की सुरक्षा ही प्राथमिका के तौर पर ली जा रही है। ऐसे में हम बात कर रहे हैं जम्मू-कश्मीर के कुलगाम की जहां 31 जुलाई को पुलवामा जैसी आतंकी घटना देखने को मिली। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने कुलगाम में पहले ही सुरक्षा सुनिश्चित कर ली है। हाथ में हथियार लिए हाईवे से लेकर संदिग्ध स्थानों तक पुलिस व सैना के जवान तैनात है।

31 जुलाई 2026 को आतंकी हमले में प्रवासी मजदूरों की हुई थी हत्या

बीते दिनों 31 जुलाई 2026 को कुलगाम में आतंकवादियों ने दो हिंदू प्रवासी मजदूरों (दीपक रात्रे और भूपेंद्र फैना) की महज नाम पूछकर गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस पूरे मामले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी संगठन ने ली। इस आतंकी हमले के बाद से ही लोगों के मन में भय का माहौल बन गया था। स्थानीय लोगों की तरफ से भी राज्य सरकार से सुरक्षा की मांग की गई। लेकिन उसके बाद भी सभी के जहन में एक सवाल उठ रहा है कि जहां देश के हर कौने में लोग आजादी का जश्न मना रहे हैं, तो वहीं जम्मू-कश्मीर का कुलगाम कितना सुरक्षित है?

स्वतंत्रता दिवस से पहले ही सेना ने संभाला मोर्चा

जम्मू-कश्मीर राज्य सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस से पहले ही कुलगाम में CRPF, पुलिस और सेना के जवान को तैनात कर दिया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। जम्मू-श्रीनगर NH पर भी आर्मी के जवान तैनात किए गए है, पुलिस भी लगातार गश्त करत कड़ी सुरक्षा बनाए हुए हैं, जिससे इलाके के लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। साथ ही क्षेत्र में आसान आवाजाही सुनिश्चित हो सके।

नेशनल हाईवे पर सघन चेकिंग अभियान

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में CRPF ने चाक चौबंद सुरक्षा के इंतजाम किए हैं। हालिया आतंकी खतरों को देखते हुए व खुफिया इनपुट के मद्देनजर नेशनल हाईवे-44 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वाहनों की जांच करने के साथ-साथ संदिग्धों की पहचान भी की जा रही है। इस समय कुलगाम पूरी तरह से सुरक्षाबलों के नियंत्रण में बना हुआ है। दिन के उजाले में जहां गश्त की व्यवस्था संचालित है तो वहीं देर रात इलाके में पेट्रोलिंग को बढाया जा रहा है। जिससे की स्वतंत्रता दिवस का जश्न कुलगाम के लोग भी मना सके।

क्या बोले अधिकारी

सुरक्षा के मद्देनजर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जश्न से पहले की खुफिया जानकारी पर नजर रखी जा रही है। सुरक्षाबलों की संवेदनशील जगहों पर गश्त बढ़ाने व निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल पर भी जोर दिया और खुफिया जानकारी के आधार पर ऑपरेशन चलाने के साथ-साथ जल्द कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस से पहले Delhi Police ने किया रूट डायवर्जन...इन रास्तों पर जाने से बचे

Written By: MADHVI TANWAR