Bulandshahr Crime News: यूपी के बुलंदशहर जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां संपत्ति के बंटवारे को लेकर देवर-भाभी में बहस हुई। लेकिन यह विवाद इतना बढ़ा की देवर ने अपनी ही भाभी की जान ले ली। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या है पूरा मामला ?

मिली जानकारी के लिए बता दें, यह पूरा मामला कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भईपुरा का है। बताया जा रहा है कि संपत्ति बवारे को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। देर शाम एक बार फिर दोनों के बीच बंटवारे की बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि देवर ने अपनी ही 50 वर्षीय भाभी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। और वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। वहीं आरोपी किशोर उम्र का बताया जा रहा है। जिसकी तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है।

मामले के जांच में जुटी पुलिस

बताया जा रहा है कि स्थानीय लोगों ने तुरंत 112 नंबर पर डायल कर पुलिस को घटना की सूचना दी। जिसके बाद कोतवाली देहात पुलिस और मंडी चौकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

ये भी पढ़ें: बहराइच में छात्रों का हंगामा, DM-SP को बुलाने की मांग पर अड़े छात्र, जानें पूरा मामला

SP सिटी का बयान

आपको बता दें, इस पूरे मामले पर बुलंदशहर के एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजय का बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि डायल 112 के माध्यम से पुलिस को गांव भईपुरा में एक महिला की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि देवर और भाभी के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद था, जिसके चलते देवर ने महिला की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं।

 Written By: Geeta Sharma