कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने ग्लैमरस और देसी अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं, उनके रेड कार्पेट लुक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए। हालांकि, इसी बीच कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया। लोगों का कहना था कि रेड कार्पेट पर पैपराजी ने उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया।

आलिया ने यूजर को दिया जवाब

अब इस पूरे मामले पर आलिया भट्ट ने खुद प्रतिक्रिया दी है। दरअसल, एक सोशल मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, “कितनी दुखद बात है कि किसी ने उन्हें नोटिस ही नहीं किया।” इस पर आलिया ने बेहद शांत और आत्मविश्वास भरे अंदाज में जवाब दिया, उन्होंने लिखा, “दया क्यों लव, आपने मुझे नोटिस किया न।” आलिया का यह जवाब अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस उनकी हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं।

आलिया भट्ट को कान्स रेड कार्पेट अपीरियंस के लिए किया गया ट्रोल, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

पीच कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहनी थी एक्ट्रेस

कान्स में आलिया के लुक की बात करें तो उन्होंने पीच कलर का स्ट्रैपलेस गाउन पहना था, जिसके साथ मैचिंग दुपट्टा और नेकलेस कैरी किया गया था। मिडिल-पार्टेड हेयरस्टाइल और सॉफ्ट मेकअप ने उनके पूरे लुक को बेहद एलिगेंट बनाया।

अली गोनी आलिया के समर्थन में आए सामने

इस विवाद के बीच टीवी एक्टर अली गोनी (Aly Goni) भी आलिया के समर्थन में सामने आए, उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “दुख होता है जब अपने ही लोग किसी को नीचे गिराने की कोशिश करते हैं। आलिया ने इंटरनेशनल मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया है और अपनी मेहनत से वहां तक पहुंची हैं। हमें उन लोगों का समर्थन करना चाहिए जो देश का नाम रोशन कर रहे हैं।”

एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट के बारे में 

वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म 'लव एंड वॉर' (Love & War) में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) कर रहे हैं। इसके अलावा आलिया फिल्म अल्फा (Alpha) में भी नजर आएंगी, जिसमें Sharvari Wagh भी अहम भूमिका निभा रही हैं।

Written By Toshi Shah