टीएनपी न्यूज़
ब्रेकिंग
मुंबई के कुर्ला में घर पर गिरी बड़ी क्रेन, घायलों की संख्या बढ़कर 10 पहुंची हरियाणा में BJP का Gen-Z कनेक्ट, CM सैनी आज युवा उद्यमियों से करेंगे सीधा संवाद बीएनपी नेता मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर बांग्लादेश के नए राष्ट्रपति चुने गए गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, लद्दाख में हाई कोर्ट की बेंच स्थापित करने को मिली मंजूरी सोरेन सरकार को बड़ा झटका! JPSC परीक्षाओं और नियुक्तियों को रद्द करने के फैसले पर हाई कोर्ट ने लगाई रोक CM रेखा ने दिल्ली मास्टर प्लान 2047 जारी किया, मनोहर लाल-आशीष सूद भी रहे मौजूद वंदे मातरम्र पर अमित शाह का बयान लखनऊ में डबल मर्डर की वारदात सज्जन कुमार का निधन, तिहाड़ जेल में थे बंद, 84 के सिख दंगों में थे दोषी दिल्ली में CM ने किया जन कौशल केंद्र और स्वास्थ केंद्र का उद्धघाटन
मनोरंजन

Ramayana के बाद इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर... मुख्य भूमिका में रहेगी दीपिका पादुकोण!

‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में शिवा के साथ देव का किरदार भी निभा सकते हैं। अयान मुखर्जी की इस फिल्म की स्क्रिप्टिंग और प्री-प्रोडक्शन का काम जारी है।

Ramayana के बाद इस फिल्म में डबल रोल में दिखेंगे रणबीर... मुख्य भूमिका में रहेगी दीपिका पादुकोण!
‘ब्रह्मास्त्र 2’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर फिल्म में शिवा के साथ देव का किरदार…

बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर इन दिनों नितेश तिवारी की अवेटेड  फिल्म ‘रामायण’(Ramayana) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में वह भगवान श्रीराम की भूमिका निभाते नजर आएंगे। इसी बीच उनकी अगली बड़ी फिल्म को लेकर भी एक अहम अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘रामायण’ के बाद रणबीर कपूर ‘ब्रह्मास्त्र’ (Brahmastra ) फ्रेंचाइजी के दूसरे पार्ट में वापसी करने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ही करेंगे।

रणबीर कपूर निभाएंगे शिवा और देव का डबल रोल?

एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की स्क्रिप्ट और प्री-प्रोडक्शन पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। इस बार कहानी में रणबीर कपूर का किरदार पहले से ज्यादा चुनौतीपूर्ण बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, अभिनेता फिल्म में शिवा के साथ-साथ देव की भूमिका भी निभा सकते हैं। यानी दर्शकों को रणबीर का डबल रोल देखने को मिल सकता है। बताया जा रहा है कि इस चुनौतीपूर्ण किरदार को लेकर अभिनेता भी काफी उत्साहित हैं।

2027 में शुरू हो सकती है फिल्म की शूटिंग

रणबीर कपूर फिलहाल ‘रामायण’ के अगले हिस्से की शूटिंग में व्यस्त हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, वह जनवरी 2027 तक इस प्रोजेक्ट को पूरा कर सकते हैं। इसके बाद कुछ समय तैयारी में देने के बाद अप्रैल 2027 से ‘ब्रह्मास्त्र 2’ की शूटिंग शुरू होने की संभावना है। फिल्म में आलिया भट्ट के भी ईशा के किरदार में लौटने की चर्चा है। अगर ऐसा होता है तो रणबीर और आलिया की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखाई देगी। वहीं, अयान मुखर्जी अमृता के महत्वपूर्ण किरदार के लिए दीपिका पादुकोण से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, उनकी कास्टिंग को लेकर अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

रणबीर और आलिया के दूसरे प्रोजेक्ट

वर्कफ्रंट की बात करें तो रणबीर कपूर की ‘रामायण’ इस समय उनके सबसे चर्चित प्रोजेक्ट्स में से एक है। फिल्म में उनके साथ साई पल्लवी नजर आएंगी और इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज दिवाली 2026 के आसपास तय बताई जा रही है। दूसरी ओर, आलिया भट्ट भी कई बड़े प्रोजेक्ट्स का हिस्सा हैं। वह आगे ‘तुम्बाड़ 2’ में नजर आ सकती हैं, जिसमें सोहम शाह और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी जुड़े हैं। इसके अलावा आलिया, रणबीर कपूर और विक्की कौशल की तिकड़ी संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ में दिखाई देगी। ऐसे में आने वाले समय में रणबीर और आलिया की जोड़ी के साथ-साथ दोनों के अलग-अलग प्रोजेक्ट्स पर भी दर्शकों की नजर रहेगी।

 

ये भी पढ़ें- आवारापन 2 के बाद इमरान का बड़ा धमाका, नई फिल्म की रिलीज डेट तय

Written By Toshi Shah  

टीएनपी न्यूज़ की टीम देश-दुनिया की हर बड़ी ख़बर आप तक तेज़ी और सटीकता के साथ पहुँचाती है।

शॉर्ट वीडियो

सभी वीडियो