Bihar News: बिहार सरकार ने शनिवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 23 IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी की गई है। तबादले में कई जिलों के उप विकास आयुक्त (DDC), अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) और नगर आयुक्त बदले गए हैं। स्थानांतरित अधिकारियों में 2022, 2023 और 2024 बैच के IAS अधिकारी शामिल हैं।

कई जिलों के DDC और नगर आयुक्त बदले

श्रेया श्री को खगड़िया जिला परिषद का DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बनाया गया है। गरिमा लोहिया को बाढ़ SDO के पद से हटाकर दरभंगा नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है। वहीं अनिरुद्ध पाण्डेय को दानापुर SDO से हटाकर पूर्णिया नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है।

तुषार कुमार को पूर्णिया SDO से हटाकर मधुबनी जिला परिषद का DDC बनाया गया है। प्रधुम्न सिंह यादव को कटिहार SDO से हटाकर खाद्य प्रसंस्करण निदेशालय, उद्योग विभाग का निदेशक बनाया गया है। आकांक्षा आनंद को मुजफ्फरपुर पश्चिमी SDO से हटाकर सासाराम DDC की जिम्मेदारी दी गई है।

अंजली शर्मा को अरेराज SDO से हटाकर समाज कल्याण विभाग में निदेशक बनाया गया है। रोहित कर्दम को नौगछिया SDO से हटाकर कैमूर DDC और शिप्रा विजय कुमार चौधरी को आरा सदर SDO से हटाकर जमुई DDC बनाया गया है। डॉ. नेहा कुमारी को सासाराम SDO से हटाकर कटिहार DDC की जिम्मेदारी मिली है।

2024 बैच के अधिकारियों को SDO की जिम्मेदारी

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 2024 बैच के कई IAS अधिकारियों को विभिन्न अनुमंडलों में SDO नियुक्त किया गया है। विरूपाक्ष विक्रम सिंह को दानापुर, प्रिया रानी को सासाराम और कृष्णा जोशी को बाढ़ SDO बनाया गया है।

प्रेम कुमार को हवेली खड़गपुर, सैयद आदिल मोहसिन को मढ़ौरा और अजय यादव को बलिया, बेगूसराय SDO की जिम्मेदारी दी गई है। सूरज कुमार को कटिहार और विग्नेश टी.ए. को पूर्णिया SDO बनाया गया है। जतिन कुमार को शेरघाटी, गया, के. परीक्षित को नौगछिया, महेश कुमार को तारापुर, मुंगेर और कशिश बक्शी को पटना सिटी SDO नियुक्त किया गया है।

प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव

इसके अलावा कृष्ण चन्द्र गुप्ता को कहलगांव SDO से हटाकर मद्यनिषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में महानिरीक्षक बनाया गया है। सरकार ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए पद पर योगदान देने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें: 'सलवार’ पहनकर न आएं....', बृजभूषण शरण सिंह ने रामदेव पर कसा तंज

इस फेरबदल में खास तौर पर कृष्णा जोशी को बाढ़ और कशिश बक्शी को पटना सिटी की जिम्मेदारी मिलना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे पहले 18 अगस्त को भी बिहार सरकार ने 17 IPS अधिकारियों का तबादला किया था, जिसमें भोजपुर और सीवान के पुलिस अधीक्षक (SP) भी बदले गए थे। इस तरह प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर लगातार हो रहे बदलावों से राज्य की प्रशासनिक व्यवस्था में व्यापक फेरबदल देखने को मिल रहा है।