80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली पुलिस के 17 बेहतरीन अधिकारियों व कर्मियों को उनकी उत्तम सेवाएं देने के लिए अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। पुलिस कमिश्नर की तरफ से शुक्रवार को विशिष्ट सेवा के लिए 2 अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक और 15 पुलिकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

दिल्ली होमगार्ड के DG को मिला राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी (IPS) दिनेश कुमार गुप्ता और उपनिरीक्षक राजेश कुमार को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। वर्ष 2010 बैच के अधिकारी गुप्ता अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) के तौर पर तैनात हैं। विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक से होमगार्ड के महानिदेशक (DG) S.K शौकीन भी पदक से सम्मानित किए गए।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले अधिकारियों में इनका नाम

दिल्ली पुलिस ने सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में 2007 बैच के IPS सुरेंद्र कुमार और नूपुर प्रसाद का नाम लिस्ट में शामिल है। सुरेंद्र कुमार संयुक्त पुलिस आयुक्त क्राइम ब्रांच और प्रसाद संयुक्त पुलिस आयुक्त आर्थिक अपराध शाखा, निरीक्षक राकेश कुमार भट्ट व तारा दत्त को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया गया है।

इन हेड कांस्टेबलों को मिला सराहनीय सेवा पदक

सहायक उपनिरीक्षक कैलाश चंद, ASI अंजना कुमारी, ASI सतीश पाटिल, ASI आनंद बल्लभ,ASI प्रदीप कुमार शर्मा, ASI बिंदु व ASI दिनेश कुमारी, हेड कांस्टेबल रैंक में सराहनीय सेवा पदक के लिए ललिता, शर्मिला, पुष्पा रानी और विजय सिंह का नाम पदक पाने वालों की लिस्ट में शामिल हैं।

 

Written By: MADHVI TANWAR