Shardiya Navratri Vrat 2026: इस बार नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू होने जा रहा है। इस अवसर पर भक्त मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना और पूजा -पाठ करते है, साथ ही व्रत भी रखते हैं। व्रत के दौरान लोग मां को उनका प्रिय भोग लगाते हैं। अब सबसे बड़ा सवाल की नवरात्रि में व्रत के दौरान क्या खाएं और न खाएं। तो चलिए जानते हैं, किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं।

जानें व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं?

आपको बता दें, व्रत के दौरान गेहूं, चावल या दालों का सेवन नहीं किया जाता। इसकी जगह कुट्टू का आटा, सिंघाड़े का आटा, राजगिरा का आटा, साबूदाना और समा के चावल का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आलू, अरबी, रतालू, कद्दू, लौकी, खीरा, गाजर और शकरकंद का सेवन भी कर सकते हैं। साथ ही
टमाटर और अदरक का भी खाने में इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: कुरान की आयतों की ऐसी खूबसूरत लिखावट! हिंदू शख्स के हुनर ने जीता सबका दिल

शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए संतुलित और पौष्टिक आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है। खासकर, दैनिक दिनचर्या में ऐसे खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए, जो शरीर को पर्याप्त ऊर्जा देने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करें। इसके लिए दूध, दही, पनीर, मावा, छाछ, लस्सी, मक्खन और देसी घी जैसे डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: AI से पढ़ाई करना सही या गलत! जानें छात्रों पर कितना पड़ता है असर?

इसके अलावा सेब, केला, अनार, पपीता और संतरा जैसे फल भी फायदेमंद हैं। बादाम, काजू, मखाना, किशमिश, अखरोट और मूंगफली भी शरीर को ऊर्जा देने में मदद करते हैं।

व्रत में क्या नहीं खाना चातहिए?

नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की आराधना, भक्ति और आत्मशुद्धि का प्रतीक है। इन नौ दिनों में कई श्रद्धालु मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए व्रत रखते हैं और खानपान में विशेष सावधानियां बरतते हैं। व्रत के दौरान कुछ अनाज, दालें, मसाले और तामसिक माने जाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से परहेज किया जाता है। इसके अलावा मांसाहार, शराब और बाजार में मिलने वाले प्रोसेस्ड स्नैक्स से भी दूरी बनाए रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि के व्रत में किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।