ICC Saliva Ban: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने भारतीय कप्तान शुभमन गिल को काफी बड़ा झटका दिया है। वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में पहला टेस्ट खेला गया था, जो ड्रॉ पर समाप्त हुआ।

मैच के बाद भारतीय कप्तान ने नाराजगी जाहिर करते हुए आईसीसी से मांग की कि अब सलाइवा का इस्तेमाल करने की मंजूरी मिलनी चाहिए, लेकिन आईसीसी ने इस मांग को ठुकरा दिया है। आईसीसी ने कोविड-19 महामारी के समय इसपर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था, ताकि संक्रमण न फैले, लेकिन बाद में इसको स्थायी कर दिया गया।

शुभमन ने की थी बैन हटाने की मांग

पहला टेस्ट ड्रॉ होने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने गेंद पर सलाइवा के इस्तेमाल करने की मंजूरी मांगी थी। कप्तान शुभमन ने कहा, "COVID को आए हुए इतना समय हो गया है, हमें लार लगाने की इजाजत क्यों नहीं दी जा रही है? वह नियम उसी समय के लिए था। अब उसका रिव्यू होना चाहिए।"

सिर्फ शुभमन गिल ही नहीं बल्कि विश्व की बड़ी टीमों के कप्तान भी सलाइवा इस्तेमाल पर लगे प्रतिबंध हटाने की मांग को समय-समय पर उठाते रहते हैं, लेकिन आईसीसी अपने फैसले पर कायम है।

आईसीसी ने किया इनकार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने शुभमन गिल के बयान के बाद भी अपने फैसले को बदलने से मना कर दिया है। इसके पीछे की वजह उन्होंने स्वास्थ के अलावा क्रिकेट संबंधी कई और कारणों को बताया। एमसीसी के नियमों में भी इसे संशोधित करते हुए प्रतिबंध लगाया गया है। जबकि सलाइवा को अब उस तरह के प्रतिबंधित पदार्थों में गिना जाने लगा है, जो गलत तरीके से गेंद की स्थिति को बदलता है।

सलाइवा से बीमारी फैलने का खतरा- आईसीसी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईसीसी ने गेंद पर सलाइवा के इस्तेमाल को इस लिए भी नहीं हटाना चाहती है, क्योंकि आईसीसी का मानना है कि इससे बीमारियों के संक्रमण के फैलने का खतरा रहता है।

हाल ही में बाली में हुई आईसीसी की बैठक में भी इसे लेकर चर्चा नहीं हुई थी। वहीं, मैच के समय कई खिलाड़ी सलाइवा मिंट, चुइंग गम जैसी चीजों का उपयोग भी करते हैं और इससे गेंद की स्थिति में बदलाव आ सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘मुझे GP के साथ बैटिंग करना पसंद है…’ वेलिंगटन टेस्ट के बाद आया डेरिल मिचेल का बयान, खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर जताई खुशी