Rawa Dosa Recipe: अगर आपको साउथ इंडियन खाना पसंद है, तो रवा डोसा जरूर ट्राई करना चाहिए। यह सामान्य डोसे से थोड़ा अलग होता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका पतला, कुरकुरा और जालीदार टेक्सचर है।

Rava Dosa

अच्छी बात यह है कि इसे बनाने के लिए चावल और उड़द दाल को घंटों भिगोने या पीसने की जरूरत नहीं पड़ती। सूजी और कुछ सामान्य किचन सामग्री की मदद से इसे आसानी से घर पर बनाया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी।

Onion Rava Dosa #nishascookingpassion

रवा डोसा बनाने के लिए सामग्री

1 कप सूजी
आधा कप चावल का आटा
2 बड़े चम्मच मैदा
1 छोटा चम्मच जीरा
2 बारीक कटी हरी मिर्च
1 छोटा चम्मच कद्दूकस किया अदरक
बारीक कटा हरा धनिया
आधा छोटा चम्मच काली मिर्च
स्वादानुसार नमक
जरूरत के अनुसार पानी
तेल या घी

Making Masala Dosa the Traditional Way – Surprisingly Easy | Authentic  Masala Dosa

ऐसे तैयार करें रवा डोसे का घोल

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में सूजी, चावल का आटा और मैदा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें जीरा, हरी मिर्च, अदरक, हरा धनिया, काली मिर्च और नमक मिलाएं। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए पतला घोल तैयार करें।

Dosa Stock Photos, Images and Backgrounds for Free Download

ध्यान रखें कि रवा डोसे का घोल सामान्य डोसे के घोल से काफी पतला होना चाहिए। घोल को ढककर 20 से 30 मिनट के लिए रख दें। इसके बाद सूजी के पानी सोखने के कारण घोल गाढ़ा हो सकता है। ऐसे में थोड़ा पानी मिलाकर इसकी सही कंसिस्टेंसी बना लें।

Indulge in the flavors of South India at Urban Anna Cafe! ☕️ 📍 Urban Anna  Address: No. L-54, Housing Board Colony, P. P. Shirodkar Rd, near to Goa  Cricket Association Ground, Pundalik

तवे पर इस तरह बनाएं कुरकुरा डोसा

सबसे पहले तवे को अच्छी तरह गर्म करें। अब एक कटोरी की मदद से घोल को तवे के किनारों से बीच की तरफ डालें। इसे सामान्य डोसे की तरह फैलाने की जरूरत नहीं है। घोल अपने आप जालीदार आकार बना लेगा।

7 Types Of Dosa Recipes You Must Try

किनारों पर थोड़ा तेल या घी डालें और मध्यम आंच पर पकने दें। जब डोसा नीचे से सुनहरा और कुरकुरा हो जाए, तो सावधानी से पलटकर दूसरी तरफ भी सेंक लें। तैयार होने पर इसे प्लेट में निकाल लें।

Instant Rava Dosa Recipe For Busy Days

कुरकुरा रवा डोसा बनाने के खास टिप्स

1. घोल हमेशा पतला रखें, तभी डोसा जालीदार बनेगा।
2. हर डोसा बनाने से पहले घोल को अच्छी तरह मिलाएं।
3. तवा बहुत ज्यादा गर्म या ठंडा नहीं होना चाहिए।
4. डोसे को जल्दी पलटने से बचें।
5. बेहतर स्वाद के लिए तेल की जगह घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

Masala Dosa — Your Everyday Cook

गरमागरम रवा डोसे को नारियल की चटनी, टमाटर की चटनी या सांभर के साथ परोसें। इस आसान रेसिपी से आप घर पर ही बाजार जैसा स्वाद और कुरकुरापन पा सकते हैं।

Masala Dosa Recipe

ये भी पढ़ें: नींद में अचानक क्यों आता है ब्रेन स्ट्रोक? जानिए इसके शुरुआती लक्षण और खतरे के संकेत