ChatGPT 1980s Photo Editing Prompt: अगर आप भी अपनी आज की फोटो को पुराने हिंदी सिनेमा के हीरो, हीरोइन, मैग्जीन कवर या दूरदर्शन के दौर की तस्वीर जैसा बनाना चाहते हैं तो इसके लिए अलग फोटो एडिटिंग ऐप की जरूरत नहीं है। ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड करके आप टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से ऐसा लुक तैयार कर सकते हैं।सबसे अच्छी बात यह है कि आप सिर्फ “1980 की फोटो बना दो” लिखने के बजाय कपड़े, हेयरस्टाइल, लाइटिंग, बैकग्राउंड और कैमरा लुक के बारे में भी बता सकते हैं। इससे रिजल्ट आपकी पसंद के ज्यादा करीब आ सकता है।

ChatGPT पर 1980s वाली फोटो कैसे बनाएं? 4 आसान स्टेप्स

स्टेप 1: ChatGPT में अपनी फोटो अपलोड करें

सबसे पहले ChatGPT खोलें और उस फोटो को अपलोड करें जिसे आप 1980 के दशक के लुक में बदलना चाहते हैं।कोशिश करें कि फोटो साफ हो, चेहरा ठीक से दिखाई दे और रोशनी बहुत ज्यादा खराब न हो। अगर आप चाहते हैं कि AI आपकी पहचान को बरकरार रखे तो ऐसी तस्वीर इस्तेमाल करें जिसमें चेहरा स्पष्ट हो।

स्टेप 2: अपना पसंदीदा 1980s लुक चुनें

अब तय करें कि आपको किस तरह की फोटो चाहिए। उदाहरण के लिए आप लिख सकते हैं-

  • 1980 के दशक की हिंदी फिल्म की हीरोइन
  • पुराने हिंदी सिनेमा के हीरो
  • 1980s की फिल्मी मैग्जीन का कवर
  • दूरदर्शन के जमाने की तस्वीर
  • पुराने स्टूडियो पोर्ट्रेट जैसा लुक

जितना स्पष्ट निर्देश देंगे, फोटो की थीम उतनी ही बेहतर तरीके से तैयार की जा सकती है।

स्टेप 3: नीचे दिए Prompt में से कोई एक कॉपी करें

अब अपनी पसंद के हिसाब से प्रॉम्प्ट ChatGPT में डालें।

1980s की हिंदी फिल्म हीरोइन

मेरी इस फोटो को 1980 के दशक की हिंदी फिल्म की हीरोइन के फिल्मी पोर्ट्रेट जैसा बनाएं। मेरा चेहरा, पहचान और चेहरे की मुख्य विशेषताएं वही रखें। 1980s के दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल, गहने और हल्का नैचुरल मेकअप दें। सॉफ्ट स्टूडियो लाइटिंग, हल्की फिल्म ग्रेन और उस समय के एनालॉग कैमरे जैसी रंगत रखें। फोटो पुरानी फिल्म के प्रमोशनल पोर्ट्रेट जैसी लगे, लेकिन नकली या जरूरत से ज्यादा एडिटेड न दिखे।

1980s के हिंदी फिल्म हीरो

मेरी इस फोटो को 1980 के दशक के हिंदी फिल्म हीरो के फिल्मी पोर्ट्रेट जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान बिल्कुल वही रखें। उस दौर के कपड़े, हेयरस्टाइल और पोज का इस्तेमाल करें। पीछे पुराने हिंदी सिनेमा के स्टूडियो जैसा माहौल हो। सॉफ्ट लाइटिंग, हल्की फिल्म ग्रेन और एनालॉग कैमरा जैसा कलर टोन रखें। फोटो वास्तविक 1980s की फिल्म तस्वीर जैसी लगे, आधुनिक डिजिटल फोटो जैसी नहीं।

1980s हॉलीवुड स्टाइल

मेरी इस फोटो को 1980 के दशक के हॉलीवुड फिल्म पोर्ट्रेट जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान न बदलें। 1980s के अनुरूप हेयरस्टाइल, कपड़े और स्टाइल रखें। सिनेमैटिक लेकिन उस दौर की सॉफ्ट लाइटिंग इस्तेमाल करें। तस्वीर में हल्की एनालॉग फिल्म ग्रेन, प्राकृतिक रंग और पुराने फिल्म कैमरे जैसा टेक्सचर हो। आधुनिक डिजिटल फोटो वाला अत्यधिक शार्प लुक न रखें।

1980s मैग्जीन कवर

मेरी फोटो को 1980 के दशक की हिंदी फिल्म मैग्जीन के कवर फोटो जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान वही रखें। उस दौर के फैशन, हेयरस्टाइल, गहने और मेकअप का इस्तेमाल करें। पुरानी प्रिंटेड मैग्जीन जैसा हल्का पेपर टेक्सचर और एनालॉग फिल्म कलर रखें। फोटो ग्लैमरस लेकिन वास्तविक 1980s की मैग्जीन शूट जैसी लगे।

दूरदर्शन वाला लुक

मेरी इस फोटो को 1980 के दशक के दूरदर्शन के जमाने की तस्वीर जैसा बनाएं। मेरा चेहरा और पहचान वही रखें। साधारण 1980s के कपड़े और हेयरस्टाइल दें। बैकग्राउंड में पुराने घर या स्टूडियो जैसा माहौल रखें। सॉफ्ट नेचुरल लाइट, हल्की फिल्म ग्रेन और पुराने कैमरे जैसा टेक्सचर हो। फोटो वास्तविक पुराने दौर की लगे और आज की डिजिटल फोटो जैसी ज्यादा शार्प न हो।

फोटो को ज्यादा असली 1980s जैसा बनाने के लिए ये बातें भी लिखें

अगर तस्वीर देखकर लगे कि वह सिर्फ पुराने रंग की आधुनिक फोटो है, तो प्रॉम्प्ट में कुछ और निर्देश जोड़ें। जैसे हल्की एनालॉग फिल्म ग्रेन, सॉफ्ट फोकस, प्राकृतिक त्वचा की बनावट, पुराने कैमरे की रंगत, हल्के फीके रंग और उस दौर की स्टूडियो लाइटिंग।साथ ही यह भी लिख सकते हैं कि फोटो में आधुनिक स्मार्टफोन कैमरा जैसा अत्यधिक शार्प और HDR लुक नहीं चाहिए।एक और जरूरी बात है कि अगर आप किसी वास्तविक अभिनेता या अभिनेत्री की हूबहू नकल नहीं चाहते, तो सिर्फ 1980s की हिंदी फिल्म हीरोइन या पुराने हिंदी सिनेमा के हीरो जैसा सामान्य स्टाइल बताना बेहतर है। इससे फोटो में उस दौर का माहौल आएगा, लेकिन वह किसी खास व्यक्ति की कॉपी जैसी नहीं लगेगी।

कौन-कौन से 1980s फोटो एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं?

एक ही फोटो से आप कई अलग-अलग थीम आजमा सकते हैं। उदाहरण के लिए फिल्म पोस्टर, स्टूडियो पोर्ट्रेट, पुरानी मैग्जीन कवर, शादी की फोटो, कॉलेज फोटो, दूरदर्शन कार्यक्रम, फिल्म प्रमोशनल शूट या 1980s के पारिवारिक फोटो जैसा लुक बनाया जा सकता है।यानी सिर्फ कपड़े और हेयरस्टाइल बदलना ही जरूरी नहीं है। बैकग्राउंड, कैमरा टेक्सचर, लाइटिंग और फोटो के रंगों में बदलाव करके पूरी तस्वीर को उस दौर की याद दिलाने वाला बनाया जा सकता है।