weather updates : देश में मौसम इस समय आंख मिचौली खेल रहा है। मौसम विबाग की माने तो इस बार देश के कई राज्यों में सर्दी जल्द दस्तक देने वाली है। लेकिन मौसम का बदलता मिजाज इन दिनों जाते हुए मानसून को प्रभावित कर रहा है। कहीं पर खिली धूप तो कहीं पर भारी बारिश का अलर्ट चौंका रहा है। यूपी में इस समय जाते जाते मानसून अपना रंग दिखा रहा है।

कई जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। तो कहीं तेज हवाएं मीठी सर्दी का एहसास करा रही हैं। मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में बारिश के साथ-साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवा चलने की चेतावनी दे दी है। तो चलिए बताते हैं राजधानी दिल्ली, बिहार समेत देश के 28 राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? कहां पर सर्दियां देंगी पहले आहट।

यूपी में बरसेंगे बदरा

आईएमडी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के शो विंडो शहर नोएडा की आबोहवा गर्म रहेगी। अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आस-पास रहने वाला है। 7 से 8 अक्तूबर तक यूपी के कई हिस्सों में तेज बारिश की आशंका जताई जा रही है। यूपी में बरदा बरसने की अभी पूरी संभावना है। कई क्षेत्रों में बारिश से हालात खराब चल रहे हैं। तो कुछ जिलों में मानसून अलविदा करने के मूड में है।

कुछ इलाकों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अगले कुछ दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। उत्तर प्रदेश के शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, बरेली, पीलीभीत, गाजियाबाद, बरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, बागपत, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, गाजीपुर, बस्ती, महोबा, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, और चित्रकूट व कई अन्य जिले शामिल हैं।

हिमाचल में गिरेंगे ओले

पहाड़ी क्षेत्रों को लेकर मानसून ने पहले से ही बर्फबारी का अलर्ट जारी कर दिया। देर रात हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में तेज बारिश के सात ओले भी गिरे हैं। मौसम विभाग ने अपने आदेश में अगले 2 दिनों तक ओलावृष्टि को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। जम्मू-कश्मीर से लेकर लद्दाख के कई हिस्सों में गरज-बरस के साथ बारिश की संभावना है। दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और पश्चिमी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में हल्की बारिश

उत्तराखंड के कई जिलों में 7 से 12 अक्तूबर तक गई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई जा रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बर्फबारी की संभावना भी जताई है।

दिल्ली एनसीआर का हाल

बात करें दिल्ली एनसीआर की तो मौसम विभाग ने 7 अक्तूबर को बादल छाए रहने की आशंका जताई है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की आशंका जताई है। दिन में हवा की गति उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की तरफ और गति 15 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: घाना पहुंचे भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर, बोले- 'हम अफ्रीका को अपने दिल में रखते हैं'