बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अब तेजी से ताकत पकड़ रहा है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, अगले 12 से 18 घंटों में यह चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। अनुमान है कि आज की शाम तक यह आंध्र प्रदेश के तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच जाएगा। वहीं, 21 राज्यों में बारिश की अनुमान लगाया जा रहा है।
इन 21 राज्यों में तूफानी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने 18 राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। उनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, बिहार, पंजाब, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, राजस्थान, असम, तेलंगाना शामिल हैं।
दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में आज 2 नवंबर को आंधी के साथ बारिश की चेतावनी है। 30 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पहुंचेगा तो न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहेगा।
यूपी में आंधी की चेतावनी
इटावा, गौतमबुद्ध नगर, मेरठ, हरदोई, उन्नाव, देवरिया, गौतमबुद्ध नगर, आजमगढ़, रायबरेली, अयोध्या और आगरा में भारी बारिश की चेतावनी है। लखनऊ में आज यानी 2 नवंबर को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहेगा। 80 की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
आंध्र प्रदेश और ओडिशा में ज्यादा असर की आशंका
वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, इस सिस्टम का सबसे ज्यादा प्रभाव आंध्र प्रदेश, ओडिशा, पुडुचेरी और आसपास के इलाकों में देखने को मिल सकता है। 2 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में कुछ स्थानों पर बेहद भारी बारिश होने की संभावना है।
समुद्र में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। वहीं, बीते दिन यानी 1 नवंबर की दोपहर से पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में हवाएं 65 से 75 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं। वहीं, 2 नवंबर की सुबह से 3 नवंबर की दोपहर तक हवा की गति 80 से 90 किलोमीटर प्रति घंटे रहने और झोंके 100 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की आशंका है।
![]()
इन राज्यों में पहले ही हो चुकी है भारी बारिश
मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, कई राज्यों में अच्छी-खासी बारिश दर्ज की गई है।
- गंगीय पश्चिम बंगाल, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और तेलंगाना में 12 से 20 सेंटीमीटर तक भारी से बहुत भारी बारिश हुई।
- उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, छत्तीसगढ़ और तटीय आंध्र प्रदेश में 7 से 11 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई।
4 नवंबर तक कई राज्यों में बारिश की संभावना
IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, 2 और 4 नवंबर को तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में बारिश के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। रायलसीमा में 2 से 4 नवंबर और तेलंगाना में 2 से 3 नवंबर के बीच मौसम खराब रहने की आशंका है। इस दौरान बिजली गिरने और 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके अलावा 1 से 4 नवंबर के बीच केरल और माहे, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक में भी भारी बारिश होने का अनुमान है।
ये भी पढ़ें- फ्लोरिडा में आसमान से सीधे जमीन पर गिरा बिजनेस जेट, विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत
इस साल प्री-मॉनसून में नहीं बना कोई नामित चक्रवात
इस साल प्री-मॉनसून सीजन के दौरान उत्तर हिंद महासागर में कोई नामित चक्रवात नहीं बना। 1980 से 2025 तक के मौसम संबंधी आंकड़ों पर आधारित अध्ययन बताता है कि पिछले 46 वर्षों में ऐसा 12 बार हुआ है, जब प्री-मॉनसून सीजन में इस क्षेत्र में कोई नामित चक्रवात दर्ज नहीं किया गया।