नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सरकार के प्रमुख के रूप में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर दुनिया भर के नेताओं की ओर से मिली बधाइयों और शुभकामनाओं के लिए उनका आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री मोदी ने 7 अक्टूबर 2026 को यह महत्वपूर्ण पड़ाव पूरा किया। उनका राजनीतिक सफर 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शुरू हुआ था और मई 2014 में उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में पदभार संभाला।
कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर भारत के साथ-साथ कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और प्रधानमंत्रियों ने प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने उन्हें “हमारे समय का एक अवतार” बताते हुए संदेश दिया। नाइजीरिया के राष्ट्रपति बोला अहमद टिनुबू ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया और भारत-नाइजीरिया संबंधों को और मजबूत करने की बात कही।
PM ने कहा- भारत और अन्य देशों के बीच मजबूत साझेदारी
फिलीपींस के राष्ट्रपति ने भी प्रधानमंत्री मोदी को 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा के लिए बधाई दी। उन्होंने मोदी के कार्यकाल के दौरान सुशासन, तकनीक, बुनियादी ढांचे और विकास पर जोर का उल्लेख किया तथा भारत-फिलीपींस रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने की इच्छा जताई। नेपाल और बोत्सवाना के नेताओं ने भी प्रधानमंत्री को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर ने प्रधानमंत्री मोदी को गुजरात से नई दिल्ली तक 25 वर्षों के निरंतर नेतृत्व के लिए बधाई दी। उन्होंने भारत और बेल्जियम के बीच मजबूत साझेदारी को और गहरा करने की उम्मीद जताई।
नाइजीरिया-भारत विकासशील देशों की आवाज
नाइजीरिया के प्रेसिडेंट बोला अहमद टीनूबू को अपने जवाब में, प्रधानमंत्री मोदी ने विकासशील देशों के लिए लीडिंग आवाज़ों के तौर पर दोनों देशों की शेयर्ड ज़िम्मेदारी पर ज़ोर देते हुए कहा, “थैंक यू, प्रेसिडेंट टीनूबू। भारत और नाइजीरिया करीबी पार्टनर हैं और ग्लोबल साउथ की लीडिंग आवाज़ें हैं। इसके साथ ही उन्होंने हार्दिक शुभकामनाओं और विचारशील शब्दों के लिए धन्यवाद। प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर अपने लंबे सार्वजनिक जीवन को व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय देश और उन करोड़ों लोगों से जोड़कर देखा, जिन्होंने इस यात्रा में योगदान दिया। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प भी दोहराया।
ये भी पढ़ें-CM योगी और अकी आबे ने किया ‘शिंजो आबे मेमोरियल कॉरिडोर’ का उद्घाटन, भारत-जापान मित्रता को मिली नई पहचान