नई दिल्ली: ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए मोबाइल चार्जिंग से जुड़ी एक खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग की सुविधा बंद रखने का आदेश दिया है। ऐसे में कई यात्रियों के मन में रेलवे को लेकर काफी नाराजगी देखने को मिल रही है तो वही कई यात्री इस बात से संतुस्ट भी नजर आ रहे है।
मुख्य बातें
|
आखिर क्यों बंद की जा सकती है मोबाइल चार्जिंग?
बता दें कि वहीं रेलवे ने इस पहल के पीछे सुरक्षा को प्रमुख वजह बताया है। ट्रेन में मोबाइल चार्जिंग पर रात के समय रोक लगाने को लेकर रेलवे ने साफ़ किया है कि इसे रेलवे में पहले भी रात के समय चार्जिंग पॉइंट बंद रखने जैसे सुरक्षा उपायों का इस्तेमाल किया गया है। इसका उद्देश्य चार्जिंग के दौरान शॉर्ट सर्किट, बिजली से जुड़ी खराबी और आग लगने की आशंका को कम करना है।
पावर बैंक फटने की घटना के बाद सख्ती
दक्षिण पूर्व रेलवे में चार्जिंग के दौरान एक यात्री का पावर बैंक फटने की घटना सामने आई थी। बताया गया कि घटना के सामने आई थी। बताया गया कि घटना के समय ट्रेन के कोच में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट बंद नहीं किए गए थे। इस घटना के बाद रेलवे बोर्ड ने रात के निर्धारित समय में चार्जिंग पॉइंट बंद रखने के निर्देशों का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया है। रेलवे में पहले भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की चार्जिंग और आग लगने की आशंकाओं को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए जाते रहे हैं। चार्जिंग उपकरणों में खराबी, बैटरी का गर्म होना या बिजली से जुड़ी गड़बड़ी सुरक्षा के लिहाज से खतरा पैदा कर सकती है।
कर्मचारियों की तय होगी जिम्मेदारी
रेलवे बोर्ड ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे निर्धारित समय पर कोचों के चार्जिंग पॉइंट बंद करना सुनिश्चित करें। ऑनबोर्ड स्टाफ को इस व्यवस्था के बारे में स्पष्ट निर्देश देने के साथ जरूरी प्रशिक्षण और परामर्श देने पर भी जोर दिया गया है। इसके अलावा अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि यह पता लगाया जा सके कि संबंधित ट्रेनों में आदेश का पालन हो रहा है या नहीं। लापरवाही रोकने के लिए कर्मचारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई है।
यात्रियों को क्या करना चाहिए?
अगर किसी ट्रेन में निर्धारित समय के दौरान चार्जिंग पॉइंट बंद रहते हैं, तो यात्रियों को अपनी यात्रा शुरू करने से पहले मोबाइल की बैटरी चार्ज कर लेनी चाहिए। लंबी दूरी की यात्रा के लिए पावर बैंक रखना भी उपयोगी हो सकता है। हालांकि, पावर बैंक का इस्तेमाल करते समय संबंधित रेलवे और ट्रेन के सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है।
यह भी पढ़ें: दुबई में बनेगा दुनिया का पहला 24 कैरेट गोल्ड वॉकवे, साल के अंत तक लोग सोने की राह पर चल सकेंगे!