महाराष्ट्र: महाराष्ट्र की छत्रपति संभाजीनगर डिवीजन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद MLC) सीट पर NCP (SP) के उम्मीदवार डॉ. प्रताप सिंह पाटिल ने अपनी जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में बदलाव की 100 प्रतिशत लहर चल रही है। उन्होंने इस जीत का श्रेय शिक्षित मतदाताओं और युवाओं के लोकतंत्र में विश्वास को दिया। डॉ. प्रताप सिंह पाटिल ने निवर्तमान MLC सतीश भानुदासराव चव्हाण को हराया। 

पाटिल ने MLC सतीश भानुदासराव चव्हाण को 18,124 वोटों के अंतर से हराया

इस स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद चुनाव  मेंं  प्रताप सिंह पाटिल ने निवर्तमान MLC सतीश भानुदासराव चव्हाण को18,124 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। अपनी इस जीत के बाद पाटिल ने कहा कि मतदाताओं को हल्के में नहीं लिया जा सकता और जनता मतदान के जरिए अपना फैसला सुनाती है। उन्होंने महा विकास अघाड़ी (MVA) की जीत को शिक्षित युवाओं के समर्थन और लोकतांत्रिक विश्वास का परिणाम बताया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वह बड़े जश्न के बजाय जनता के काम और अपने निर्वाचन क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहते हैं।

MVA की जीत का श्रेय पढ़े-लिखे युवाओं के पक्के इरादे का प्रतीक

इस संदर्भ में प्रताप सिंह पाटिल ने कहा कि पढ़े-लिखे वोटरों ने यह ज़बरदस्त संदेश दिया है कि वोटरों को अब हल्के में नहीं लिया जा सकता। सत्ताधारी महायुति के उम्मीदवार और मौजूदा NCP MLC सतीश भानुदासराव चव्हाण को हराने के बाद प्रताप सिंह पाटिल ने कहा कि महा विकास अघाड़ी (MVA) की जीत का श्रेय पढ़े-लिखे युवाओं के पक्के इरादे और लोकतंत्र में अटूट विश्वास को दिया। पाटिल ने कहा कि, ग्रेजुएट्स ने लोकतंत्र में अपने विश्वास को अपनी सबसे बड़ी प्राथमिकता बनाया और वोट दिया।