Agriculture News: देश में किसान भाईयों के लिए सरकार ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की। इसके जरिए कोई भी किसान आसान किस्तों पर लोन लेकर अपने खेतों में फसल उगाने के लिए लगने वाली लागत को निकाल सकता है। क्योंकि फसल लगाने में पैसे का शुरूआती खर्च बीज से लेकर उसकी सिंचाई तक पर आता है।
सरकार ने किसानों की इस राह को आर्थिक तौर पर मजबूती देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की। लेकिन क्या आपको पता है कि अब किसान भाई इस योजना का लाभ घर बैठे भी ले उठा सकते हैं। जी हां आज हम आपको घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड कैसे बनवा सकते हैं इसकी पूरी जानकारी देंगे। तो चलिए बताते हैं कौन से हैं वो आसान टिप्स?
अपने ही फोन से कर सकते हैं आवेदन
घर बैठे किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए आप संबंधित बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप (जैसे एसबीआई योम, यूनियन ईज) या जनसमर्थ पोर्टल का उपयोग कर सकते हैं। किसानों के लिए इस कार्ड की मदद से लोन लेना आसान हो जाता है। आज हम आपको बताएंगे कैसे किसान अपने ही मोबाइल फोन के जरिए जरूरी दस्तावेज जमा करने के साथ अपने आवेदन की आगे की प्रक्रिया को भी देख सकते हैं।
कृषिका मोबाइल एप से मिलेगी सुविधा
खेती बाड़ी के समय में किसानों को अक्सर पैसे की जरूरत होती है। इसके लिए उन्हें लोन लेना पड़ता है। कई बार किसानों को लोन के कारण बार-बार बैंको के चक्कर काटने पड़ते हैं। कभी KYC की परेशानी तो कभी किसी दस्तावेज की कमी। लेकिन सरकार ने किसानों के लिए कृषिका मोबाइल एप जैसी बेहतरीन सुविधा लॉच कर किसानों को राहत दी है। इस एप की मदद से किसान अपने मोबाइल फोन के जरिए घर बैठे अपना किसान क्रेडिट कार्ड बनवा सकते हैं।
इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसके जरिए किए गए आवेदन का रिकॉर्ड इसी एप में मौजूद रहता है। दस्तावेज लेकर किसानों को बार-बार बैंक शाखाओं के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। किसानों को खेती के लिए लोन लेने की जरूरत होती है। लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड की मदद से आवेदक को लोन लेने में सविधा, लोन मंजूरी के लिए किसान की पात्रता, दस्तावेजों और संबंधित बैंक की जांच पर निर्भर करेगी।
जानिए क्या है कृषिका एप?
कृषि व किसान कल्याण मंत्रालय ने अपने किसान भाईयों को बैंकों द्वारा आसान तरीके से लोन लेने की सुविधा के लिए कृषिका एप लॉन्च किया। इसका मुख्य उपद्देश्य किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए सुविधा पहुंचाना है। इसके साथ ही बैक से मिलने वाले कृषि कर्ज से न जुड़े किसानों को इस एप के जरिए जोड़ना। कृषि सखी, CSC और बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट भी किसानों के आवेदन करने में काफी सहायता करता है। आवेदन करने के बाद किसान अपने आवेदन की जानकारी और उनकी स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं।
मोबाइल से कैसे करें KYC आवेदन प्रक्रिया?
Google Play Store पर जाकर सबसे पहले किसान कृषिका एप को डाउनलोड करें।
इसके बाद अपना मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो उसे रजिस्ट्रेशन करने के लिए भरें।
आवेदन में किसान अपनी खेती से जुड़ी जानकारी, जमीन,फसल और बैंक खाते से जुड़ी तमाम जानकारी भरें।
जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड और पैन कार्ड, जमीन के कागजात (खतौनी/खसरा), पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर जो आधार से लिंक हो उसे भरें।
दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदन संबंधित बैंक की प्रक्रिया में आगे बढ़ता है. किसान आवेदन की स्थिति भी डिजिटल माध्यम से देख सकते हैं।
अब KYC में मिलेगी 5 लाख तक की लिमिट
किसानों को अब KYC के बाद मिलने वाली राशि 5 लाख कर दी गई है। संशोधित ब्याज मदद योजना के अंतर्गत किसानों को सीधे तौर पर 5 लाख का फायदा। वहीं 2 लाख तक का ब्याज लने के लिए किसानो को गांरटी की जरूरत नहीं होगी। 3 लाख लोन लेने वाले किसानों को फसल कर्ज पर 7 प्रतिशत ब्याज दर में छूट मिलेगी। इसके जरिए देश का हर किसान अपने खेतों में हरियाली ला सकता है।
घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया
बैंक ऐप या वेबसाइट चुनें: अपने बैंक (जैसे SBI, यूनियन बैंक) के मोबाइल ऐप या आधिकारिक पोर्टल पर जाएं
लोन सेक्शन में जाएं: 'किसान क्रेडिट कार्ड' (KCC) या कृषि ऋण का विकल्प चुनें।
फॉर्म भरें: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी जमीन और फसल से जुड़ा विवरण भरें।
दस्तावेज अपलोड करें: आधार कार्ड, पैन कार्ड और जमीन के कागजात डिजिटल रूप से अपलोड करें।
ई-केवाईसी करें: आधार के जरिए ओटीपी प्रमाणित करके फॉर्म सबमिट करें।
यह भी पढ़ें: Amazon पर HOME THEATRE और SOUNDBAR की Sale, 67% तक की छूट, देखिए पूरी लिस्ट