By elections: देश के 4 बड़े राज्यों पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी की कुल 6 सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरु हो चुकी है। इनमें बंगाल की नंदीग्राम और रेजीनगर, तमिलनाडु की मदुरंतकम और धारापुरम, पुडुचेरी की थट्टानचावडी विधानसभा सीट पर मतदान चल रहे हैं। असम की नगांव लोकसभा सीट पर भी वोटिंग शुरु हो चुकी है। सभी सीटों के नतीजे 9 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।

कहां शुरु हो चुकी है वोटिंग

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले पोलिंग स्टेशनों के बाहर सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। असम के मोरीगांव में नगांव लोकसभा क्षेत्र में उपचुनाव से पहले झारगांव एल.पी. स्कूल के पोलिंग स्टेशन नंबर 122 और 123 पर मॉक पोल चल रहा है। तमिलनाडु: धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मॉक पोल चल रहा है।

पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर में नंदनयकबार प्राइमरी स्कूल के पोलिंग स्टेशन नंबर 79 का वीडियो। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव के लिए यहां अपना वोट डालेंगे। विधानसभा चुनाव में भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों से जीतने वाले सुवेंदु अधिकारी के नंदीग्राम विधायक पद से इस्तीफ़ा देने के बाद नंदीग्राम विधानसभा सीट खाली हो गई थी। जिसके बाद आज फिर से यहां वोटिंग शुरु हो चुकी है।

3 जगह सीएम की प्रतिष्ठा का सवाल

पश्चिम बंगाल के नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। जहां सीएम शुभेंदु अधिकारी के लिए पहली बड़ी परीक्षा होने वाली है। बात करें तमिलनाडु में मदुरंतकम और धारापुरम विधानसभा सीट पर उपचुनाव की। तो यहां सीएम थलपति विजय की बड़ी प्रतिष्ठा जुड़ी है। क्योंकि सीएम बनने के बाद विजय के लिए यहां जीतना बेहद जरूरी है।

इसमें उन्होंने पूरी ताकत झोंक दी है। असम की नौगांव लोकसभा सीट पर जीत दर्ज करने के लिए सीएम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी है। दूसरी तरफ पुडुचेरी में थट्टानचावडी विधानसभा के लिए भी वोटिंग शुरु हो चुकी है।

आम जनता उन्नयन पार्टी प्रमुख हुमायूं कबीर ने डाला वोट

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर ने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए अपना वोट डाला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा आरोप तो अभी शुरू हुए हैं। पुलिस खुद कई बूथों पर वोटिंग प्रोसेस में गड़बड़ी कर रही है। भारत के गणतंत्र और संविधान के तहत, पुलिस का काम लोगों की सुरक्षा और हिफ़ाज़त सुनिश्चित करना है। यही उनका कर्तव्य है। फिर भी, वही लोग वोटिंग में गड़बड़ी कर रहे हैं। वोटिंग में गड़बड़ी करने की क्या ज़रूरत है? सरकार तो पहले से ही बनी हुई है।

पुलिस ने हुमांयू कबीर को पकड़ा

23 अप्रैल को हुए चुनाव शांतिपूर्ण थे। गड़बड़ी का कोई आरोप नहीं था। लेकिन पिछले 2 महीनों से पुलिस ज़्यादतियां कर रही है और हमले कर रही है। उन्होंने 64 लोगों को हिरासत में लिया है, फिर भी वे संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें पीछे हटना चाहिए। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख और विधायक हुमायूं कबीर को रेजीनगर पुलिस उनके पार्टी ऑफिस से ले जा रही है। इससे पहले आज, उन्होंने रेजीनगर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में अपना वोट डाला था।

यह भी पढ़ें: भारत के 2 राज्यों में कांपी धरती: असम में और मणिपुर में महसूस हुए तेज झटके