Virat Kohli: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली का 14 दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी में खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है। इसी बीच दिल्ली क्रिकेट टीम के कोच विजय दहिया ने कोहली को लेकर बड़ी बात कही है।
विराट इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मैच की सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ हैं और पहले एकदिवसीय मैच में उन्होंने 51 गेंदों पर तेज तर्रार 74 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 चौके और एक छक्का लगाया। चेज मास्टर कोहली शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और इसी बीच दिल्ली के कोच ने कोहली की मौजूदगी पर बड़ा बयान दिया है।
मैं उनको ड्रेसिंग रूम में देखना चाहूंगा- दहिया
विराट कोहली पर दिल्ली के कोच विजय दहिया ने कहा कि अगर विराट कोहली विजय हजारे ट्रॉफी खेलना चाहते हैं, तो वह उन्हें ड्रेसिंग रूम में देखना चाहेंगे। पालम के एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में दहिया ने रिपोर्टर्स से कहा,
"अगर वह खेलना चाहते हैं, तो मैं उन्हें इस ड्रेसिंग रूम में देखना पसंद करूंगा। मैं उन्हें सिर्फ लड़कों से बात करने के लिए वहां देखना पसंद करूंगा। मैं उन्हें घर नहीं जाने दूंगा। मैं उन्हें ड्रेसिंग रूम में बैठाऊंगा और लड़कों को उनके सफर, कड़ी मेहनत, नैतिकता और देश के लिए खेलने के सम्मान के बारे में बताऊंगा।"
शायद आप विराट न बन सकें- दहिया
दहिया ने अपनी अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि वह युवा खिलाड़ियों को बताना चाहते हैं कि कोहली ने कहां से शुरुआत की थी और आज वह किस मुकाम पर पहुंच चुके हैं। दहिया ने कहा,
"मैंने उन्हें सभी स्टेज से गुजरते देखा है। मैं लड़कों को बता सकता हूं कि उन्होंने कहां से शुरुआत की और आज वह कहां हैं। एक रास्ता है। हो सकता है कि आप विराट न बन सकें, लेकिन अगर आप कुछ चीजें सही तरीके से करते हैं तो आप कुछ बन सकते हैं।"
2013 में खेला था आखिरी मैच
विराट कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी घरेलू मैच 30 जनवरी से 1 फरवरी 2025 के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रेलवे के खिलाफ प्रथम श्रेणी मैच खेला था। इस मैच में कोहली बड़ा प्रभाव नहीं छोड़ पाए थे।
वहीं, किंग कोहली ने दिल्ली के लिए आखिरी लिस्ट ए मैच साल 2013 में एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी के फाइनल में इंडिया ब्लू के खिलाफ खेला था। इसके बाद से कोहली दोबारा दिल्ली के लिए 50 ओवर के खेल में दोबारा मैदान पर नहीं उतरें हैं।
ये भी पढ़ें- दिल्ली में नहीं होगा भारत वर्सेस श्रीलंका का ओपनिंग वनडे मैच, BCCI ने इस जगह किया शिफ्ट