विटामिन बी-12 को आमतौर पर शरीर में खून की कमी, नसों और दिमाग के बेहतर कामकाज से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही विटामिन कुछ दुर्लभ जेनेचिक बिमारियों के इलाज में भी काफी कारगर साबित होता है? जी हां विटामिन B12 कुछ दुर्लभ जेनेटिक बीमारियों में कोफ़ैक्टर या मेटाबॉलिक मार्गों को सहारा देकर विकास और तंत्रिका संबंधी लक्षणों को सही करने में काफी मदद करता है।
हालिया अध्ययनों में वर्ही सिंड्रोम से जुड़ी आनुवंशिक गड़बड़ी वाले मॉडल में विटामिन B12 ने विकास से जुड़ी असामान्यताओं को काफी हद तक ठीक किया। इसके साथ ही मानव कोशिकाओं में भी संबंधित मेटाबॉलिक संकेत देखने को मिले। वैज्ञानिक शोध की माने तो विटामिन B12 का सक्रिय रूप कुछ आनुवंशिक मेटाबॉलिक बीमारियों में शरीर में जमा होने वाले हानिकारक तत्वों को कम करने में मदद कर सकता है। इन बीमारियों में एक प्रमुख बीमारी है मिथाइलमैलोनिक एसिडेमिया (Methylmalonic Acidemia - MMA)।
क्या है मिथाइलमैलोनिक एसिडेमिया?
मिथाइलमैलोनिक एसिडेमिया एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी है। जिसमें शरीर में कुछ प्रोटीन और फैट को सामान्य तरीके से तोड़कर इस्तेमाल नहीं करता। इस बीमारी में मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया प्रभावित होने से शरीर में मिथाइलमैलोनिक एसिड नामक पदार्थ जमा होने लगता है। इसकी अधिकता शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकती है।
इस बीमारी के लक्षण
बार-बार उल्टी होना।
शरीर में पानी की कमी।
मांसपेशियों में कमजोरी।
सुस्ती और थकान।
विकास और मानसिक क्षमता प्रभावित होना।
गंभीर मामलों में कोमा का खतरा।
विटामिन B12 कैसे करता है मदद
विटामिन B12 शरीर में कई महत्वपूर्ण एंजाइमों को काम करने में मदद करता है। इसका एक सक्रिय रूप एडेनोसिलकोबालामिन मिथाइलमैलोनिल-CoA म्यूटेज नामक एंजाइम के लिए जरूरी है। यह एंजाइम शरीर में कुछ अमीनो एसिड और फैटी एसिड के मेटाबॉलिज्म में मदद करता है।
MMA के कुछ जेनेटिक प्रकारों में विटामिन B12 की पर्याप्त मात्रा मिलने से इस प्रक्रिया में सुधार हो सकता है और शरीर में जमा मिथाइलमैलोनिक एसिड का स्तर कम हो सकता है। खास बात यह है कि सभी मरीजों में इसका असर समान नहीं होता। कुछ आनुवंशिक प्रकार विटामिन B12 के प्रति संवेदनशील होते हैं, जबकि कुछ में इसका खास फायदा नहीं मिलता।
क्या हर जेनेटिक बीमारी में कारगर है B12?
कुछ लोगों के जहन में सवाल है कि क्या सभी जेनेटिक बीमारी में बी-12 कारगर है, तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है। विटामिन B12 हर आनुवंशिक बीमारी का इलाज नहीं है। इसका फायदा बीमारी के विशेष जेनेटिक प्रकार और शरीर की प्रतिक्रिया पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, MMA के कुछ प्रकारों में हाइड्रॉक्सोकोबालामिन प्रभावी हो सकता है, लेकिन कुछ अन्य प्रकारों में अतिरिक्त उपचार की जरूरत पड़ती है। कुछ दुर्लभ कोबालामिन मेटाबॉलिज्म विकारों में भी B12 इंजेक्शन के साथ अन्य दवाओं और विशेष पोषण की आवश्यकता हो सकती है।
हर जेनेटिक बीमारी B12 से ठीक नहीं होती
B12 शरीर के कई महत्वपूर्ण एंजाइमों को सक्रिय करने में मदद करता है, जो डीएनए निर्माण, कोशिका विभाजन और नर्व कार्य के लिए जरूरी हैं। कुछ आनुवंशिक चयापचय विकारों-जैसे होमोसिस्टीन के रीमेथाइलेशन से जुड़ी स्थितियों या विटामिन B12-संवेदनशील मिथाइलमेलोनिक एसिडिमिया-में शुरुआती B12 थेरेपी जटिलताओं को कम कर सकती है।
हर जेनेटिक बीमारी B12 से ठीक नहीं होती। कुछ स्थितियों में कोशिकाएं B12 का सही उपयोग ही नहीं कर पातीं। वर्ही सिंड्रोम और कई अन्य दुर्लभ विकारों में मानव मरीजों पर सुरक्षित और प्रभावी उपचार तय करने के लिए आगे के क्लिनिकल शोध जरूरी हैं।
समय पर पहचान क्यों जरूरी?
आनुवांशिक बीमारियाों की जल्द बहचान बेहद महत्वपूर्ण है। नवजात शिशुओं की स्क्रीनिंग और समय पर जेनेटिक जांच से बीमारी का पता लगाने में मदद मिल सकती है। जल्दी इलाज शुरू होने से गंभीर जटिलताओं का खतरा कम किया जा सकता है। लेकिन कुछ हद तक मरीज का इलाज मेटाबॉलिक रोग विशेषज्ञ की निगरानी में ही होना चाहिए।
यह भी पढ़ें: चंद्रशेखर आजाद के घर की कुर्की का आदेश, सरकारी कार्रवाई या राजनीतिक दबाब?