Women Health : महिलाओं के शरीर में उम्र के हर पड़ाव का बदलाव देखने को मिलते हैं। 15 से 16 साल की उम्र में मासिक धर्म की शुरुआत होती है, जिससे हार्मोंस के साथ-साथ शरीर में भी अहम बदलाव देखने को मिलते हैं। शादी के बाद जब महिला गर्भवती होती है तो पहली डिलीवरी के बाद भी कई तरह की परेशानियां महिलाओं के सामने आती है। जैसे जैसे महिला 40 की उम्र तक पहुंची है तो हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसकी वजह से जॉइंट पेन, हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है। ऐसे में महिलाओं को अपने खान-पान में बदलाव करना जरूरी है। क्योंकि शरीर को भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन डी, मैग्नीशियम और प्रोटीन को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। तो आज हम आपको बताएंगे अच्छी डाइट को अपने खाने में शामिल कर कैसे महिलाएं अपनी हड्डियों को रखें मजबूत?
हड्डियां खो देती हैं घनत्व
उम्र के साथ-साथ महिलाओं में आम तौर पर कई बदलाव होते हैं। इसमें वजन बढ़ना गंभीर बीमारियों को बढ़ावा देता है। कई बार महिलाओं की हड्डियां भी कमजोर होने लगती है। 40 की उम्र तक पहुंचते ही हड्डियों का घनत्व (Bone Density) कम हो जाता है। पैरों में दर्द होना, जोड़ो में दर्द होना एक आम बात है, लेकिन कई बार यही दर्द बड़ी परेशानी का रूप ले लेता है। ऐसे में महिलाएं डॉक्टर के पास जाती है। 2 से 3 दिन दवा खाने के बाद दर्द से राहत तो मिलती है। लेकिन फिर से दर्द की वापसी होती है।
सिर्फ कैल्शियम ही हड्डियों को नहीं बनाता मजबूत
महिलाओं की कमजोर हड्डियों को लेकर डॉक्टर बेहतरीन डाइट लेने की सलाह देते हैं। क्योंकि कैल्शियम खोने से ही हड्डियां कमजोर नहीं होती है। इसमें कई कारण हो सकते हैं। क्योंकि हड्डियों को मजबूत रखने के लिए महज कैल्शियम ही जरूरी नहीं है प्रोटीन और कैल्शियम के साथ-साथ कई अन्य चीजें भी महिलाओं की हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करती है।
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए कैसी डाइट अपनाएं
डॉक्टरों की ज्यादातर सलाह यही रहती है कि महिलाओं को 40 की उम्र में दूध, दही पनीर को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इसके साथ-साथ प्रोटीन और फाइबर को भी अपनी डाइट में शामिल करना जरूरी है। फैट लेने से जितना बच सके उतना बचने की सलाह दी जाती है। हड्डियों के लिए विटामिन D भी शामिल है। मैक्स हॉस्पिटल में आर्थोपेडिक विभाग में डायरेक्टर डॉ. एल तोमर के मुताबिक महिलाओं को अच्छी डाइट लेना जीतना जरूरी है उतना ही विटामिन डी भी जरूरी है।
विटामिन डी के लिए सुबह की धूप है बेहतर सप्लीमेंट
अगर विटामिन डी को नजरअंदाज करना सही नही। विटामिन डी महिलाओं के शरीर में कैल्शियम अवशोषित करने में मददगार होता है। लेकिन शरीर में विटामिन डी सही नहीं होता तो कैल्शियम का भी कोई खास फायदा नहीं होता। ऐसे में विटामिन डी को लेने के लिए सुबह की पहली धूप शरीर को लगाना बेहद जरूरी है। पहली धूप विटामिन डी का बेहतर सप्लीमेंट है। जो एक मुफ्त स्पलीमेंट भी होता है। और सुबह की पहली धूप शरीर पर लगने से कई तरह की बीमरियों से भी बचा जा सकता है, इसलिए महिलाओं को पहली धूप लेने की सलाह दी जाती है।
कम खाने की आदत से करे बचाव
40 की उम्र में महिलाएं अपने वजन को कम करने के लिए खाने से समझौता करती है। लेकिन ऐसा बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। महिलाओं को अपनी डाइट में सही मात्रा में खाना जरूरी है। कम कैलोरी वाली डाइट लंबे समय शरीर में प्रोटीन ऐर पोषक तत्वों की कमी करता है। इससे महिलाओं के शरीर में हड्डियों पर सबसे ज्यादा इसका असर दिखाई देता है। इसलिए अच्छी डाइट के साथ एक्सरसाइज जैसे तेज चलना, स्ट्रेंथ ट्रेनिंग भी बोनस को हेल्थी बनाने के लिए महत्वपूर्ण होती है। महिलाओं को धूम्रपान और अत्यधिक शराब के सेवन से भी बचना चाहिए।
हड्डियों को मजबूत रखने के महिलाओं को अपनी डाइट में क्या शामिल करें?
दूध और डेयरी उत्पाद: दूध,दही और पनीर कैल्शियम और प्रोटीन के बेहतरीन स्रोत हैं जो हड्डियों को मजबूती देते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां: पालक, ब्रोकली और केल जैसी सब्जियों में कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन K पाया जाता है,जो हड्डियों की सेहत के लिए जरूरी है।
रागी और मखाना: रागी और मखाने में भरपूर मात्रा में कैल्शियम और फास्फोरस होता है, जिसे खाने से महिलाओं के जोड़ों और हड्डियों को मजबूत करने में मदद मिलती है।
तिल और मेवे:बादाम और तिल के बीज मैग्नीशियम और कैल्शियम दोनों पाए जाते हैं। इससे महिलाओं के शरीर में खनिजों का बेलेंस बना रहता है।
विटामिन डी और अंडे: धूप के साथ-साथ महिलाओं को अंडे की जर्दी और फोर्टिफाइड चीजें भी खानी चाहिए। जो शरीर में कैल्शियम को सोखने का काम करती हैं।
यह भी पढ़ें: बच्चों को Coding सिखाएं या Maths? AI के दौर में बच्चों की पढ़ाई में बड़ा सवाल, पैरेंट्स जानें यह अहम बात