Tu Hai Meri Kiran Trailer Released: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की जोड़ी जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों की अपकमिंग फिल्म 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर मंगलवार को रिलीज कर दिया गया है। वहीं मेकर्स के मुताबिक, यह फिल्म अधूरी चाहत, एकतरफा प्यार, सस्पेंस, ट्विस्ट और थ्रिल से भरपूर कहानी पेश करेगी। फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

सोनाक्षी सिन्हा और ज़हीर इक़बाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर कल होगा रिलीज,  जानें

ट्विस्ट और थ्रिल से भरपूर है फिल्म की कहानी

ट्रेलर से ऐसा लगता है कि फिल्म की कहानी सिर्फ प्यार तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कई ऐसे रहस्य छिपे हैं, जो कहानी को लगातार एक अलग मोड़ देते हैं। दर्शकों को फिल्म में भावनाओं और रहस्य का ऐसा मेल देखने को मिलेगा, जो उन्हें अंत तक बांधे रखने की कोशिश करेगा।

सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की 'तू है मेरी किरण' का ट्रेलर रिलीज, शादी के  बाद पहली बार शेयर करेंगे स्क्रीन | Tu Hai Meri Kiran trailer release  Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal ...

सोनाक्षी के लिए चुनौतीपूर्ण रहा किरदार

फिल्म को लेकर सोनाक्षी सिन्हा ने कहा कि 'तू है मेरी किरण' उनके लिए एक बिल्कुल अलग अनुभव है। उन्हें फिल्म की बेचैन करने वाली दुनिया और अपने किरदार की जटिलता ने सबसे ज्यादा आकर्षित किया।

Tu Hai Meri Kiran trailer: Sonakshi Sinha faces Zaheer Iqbal's dark  obsession - India Today

सोनाक्षी-जहीर का समंदर किनारे रोमांस, सिजलिंग लुक में दिखा न्यूली वेड कपल,  वीडियो वायरल - India TV Hindi

उनका किरदार एक ऐसे सफर से गुजरता है, जिसमें कई परतें हैं और भावनाएं धीरे-धीरे ज्यादा गहरी और प्रभावशाली होती जाती हैं। सोनाक्षी के मुताबिक, फिल्म दर्शकों को लगातार सोचने पर मजबूर करेगी कि स्क्रीन पर दिखाई जा रही असलियत वास्तव में कितनी सच है।

जहीर ने बताया खास अनुभव

तो वहीं, जहीर इकबाल ने फिल्म को अपने लिए बेहद खास बताया। उन्होंने कहा कि कहानी में एकतरफा प्यार को जिस तरह दिखाया गया है, वह उन्हें काफी दिलचस्प लगा। उनके मुताबिक, फिल्म में रहस्य और सस्पेंस का मजबूत एहसास है और उनका किरदार भी कई मुश्किलों और भावनात्मक उतार-चढ़ाव से गुजरता है।

दिख रहा है सब', सलमान खान ने सबसे पहले पकड़ी थी सोनाक्षी सिन्हा और जहीर  इकबाल की लव स्टोरी, नेहा धूपिया के शो में हुआ खुलासा - India TV Hindi

Romantic pictures of Sonakshi Sinha and Zaheer Iqbal went viral: सोनाक्षी  सिन्हा और जहीर इकबाल की रोमांटिक तस्वीरें हुईं वायरल | Jansatta

जहीर ने सोनाक्षी के साथ काम करने को भी इस अनुभव का खास हिस्सा बताया। उनका कहना है कि दर्शकों को फिल्म की दुनिया में मौजूद रहस्य, सस्पेंस और भावनाओं को बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार है।

करण रावल ने संभाली निर्देशन की कमान

'तू है मेरी किरण' को विशाल राणा और इकेलॉन प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है, जबकि फिल्म का निर्देशन 'करण रावल' ने किया है। सोनाक्षी और ज़हीर की ऑन-स्क्रीन जोड़ी के साथ फिल्म की रहस्यमयी कहानी इसे लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ा रही है।

ये भी पढ़ें: UP 2027 से पहले बांसी में सियासी हलचल तेज, किसके पक्ष में बनेगा माहौल?