ओटीटी प्लेटफॉर्म आज लोगों के मनोरंजन का अहम जरिया बन चुके हैं। अलग-अलग भाषाओं और जॉनर की फिल्मों से लेकर वेब सीरीज तक, दर्शकों को हर हफ्ते कुछ नया देखने को मिल जाता है। सितंबर के इस हफ्ते भी साउथ सिनेमा की कई चर्चित फिल्में डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देने जा रही हैं। इनमें एक्शन, कॉमेडी, थ्रिलर, रोमांस और सस्पेंस का भरपूर डोज देखने को मिलेगा। अगर आप घर बैठे कुछ नया देखने का प्लान बना रहे हैं, तो इन फिल्मों पर नजर डाल सकते हैं।

इरुमुडी

रवि तेजा स्टारर एक्शन ड्रामा फिल्म 'इरुमुडी' सिनेमाघरों में शानदार कमाई के बाद अब ओटीटी पर पहुंचने के लिए तैयार है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 200 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसमें रवि तेजा के साथ प्रिया भवानी शंकर नजर आएंगी। फिल्म की स्ट्रीमिंग 18 सितंबर 2026 से नेटफ्लिक्स पर शुरू होगी। इसे हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में भी देखा जा सकेगा। कहानी में पिता-बेटी के रिश्ते के साथ अयप्पा से जुड़ा पहलू भी देखने को मिलेगा।

इडी माझा कट्टू

मलयालम सिनेमा की 'इडी माझा कट्टू' कॉमेडी और थ्रिलर का मिश्रण है। फिल्म में चेंबन विनोद और श्रीनाथ भासी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। अंबिली एस रेनगन के निर्देशन में बनी यह फिल्म सैना प्ले पर रिलीज होगी। दर्शक इसे 18 सितंबर 2026 से स्ट्रीम कर पाएंगे। कहानी एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पश्चिम बंगाल से काम की तलाश में केरल पहुंचती है।

डी 21- डबल इम्पैक्ट

तेलुगु फिल्म 'डी 21- डबल इम्पैक्ट' भी इस सप्ताह ओटीटी पर रिलीज होने वाली फिल्मों में शामिल है। फिल्म में प्रदीप माहीराजू, जानी मास्टर और अनुपमा परमेश्वरन प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसे ईटीवी विन और नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म की डिजिटल रिलीज 19 सितंबर 2026 को होगी।

मेधा रात्री

ऋषिकांत, अनिष्मा अनिल कुमार और शैली किशोर की 'मेधा रात्री' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन राजा करुप्पासामी ने किया है। तमिल समेत कई भाषाओं में उपलब्ध होने वाली यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। दर्शक इसे 18 सितंबर 2026 से घर बैठे देख सकेंगे।

राम एंड लीला

रियो राज, वर्तिका, चेतन, मुनिशकांत और मालविका अविनाश स्टारर 'राम एंड लीला' भी ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। रामचंद्रन कन्नन के निर्देशन में बनी यह फिल्म साइंस-फिक्शन, रोमांस और कॉमेडी का अनोखा मेल है। तमिल भाषा की इस फिल्म को प्राइम वीडियो पर 18 सितंबर 2026 से स्ट्रीम किया जा सकेगा।

थुडक्कम

मलयालम फिल्म 'थुडक्कम' में विसमाया मोहनलाल, आशीष जो एंटनी, बॉबी कुरियन और सई कुमार जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन जूड एंथनी जोसेफ ने किया है। इसे मार्शल आर्ट्स पर आधारित थ्रिलर के तौर पर पेश किया गया है। फिल्म 18 सितंबर 2026 को जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी, मंगलवार को भी दिखी रफ्तार

अंगिकारम

तमिल सिनेमा की स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म 'अंगिकारम' भी डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। इसमें कोटपदी जे राजेश, सिंदूरी विश्वनाथ और विजी वेंकटेश जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को सन नेक्स्ट पर रिलीज किया जाएगा। दर्शक 18 सितंबर 2026 से इसे ओटीटी पर देख सकेंगे।