नई दिल्ली: 1 नवंबर 2026 की सुबह देश-दुनिया में कई बड़ी घटनाओं के साथ हुई है। दिल्ली में INDIA ब्लॉक की मेगा रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं, वहीं मौसम विभाग ने चक्रवाती तूफान और भारी बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आज से लागू हुए नए नियमों का असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है। जापान में आए 6.0 तीव्रता के भूकंप से लेकर पेट्रोल-डीजल पर सरकार के फैसले और राजनीति की हलचल तक, जानिए सुबह की 10 बड़ी खबरें एक साथ।
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार, 1 नवंबर को होने वाली INDIA ब्लॉक की रैली को लेकर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रैली में विपक्षी गठबंधन के कई बड़े नेताओं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे आयोजन स्थल को 14 सुरक्षा जोन में बांटा गया है, जबकि 200 CCTV कैमरों और पुलिसकर्मियों के बॉडी कैमरों के जरिए हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। वहीं, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी रविवार को रामलीला मैदान पहुंचकर रैली की तैयारियों का जायजा लिया।
2. मौसम का बड़ा अलर्ट! बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD ने 20 राज्यों में जारी की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में मौसम तेजी से बदल रहा है। यहां सक्रिय निम्न दबाव का क्षेत्र लगातार ताकतवर हो रहा है। मौसम विभाग ने आशंका जताई है कि अगले 12 से 18 घंटों के भीतर यह सिस्टम चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। इसके पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक 2 नवंबर की शाम तक यह आंध्र प्रदेश के तट के नजदीक पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी में पहुंच सकता है।
3. दिल्ली में कांग्रेस की मेगा रैली आज, कई सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्जन; घर से निकलने से पहले जान लें रूट
दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार 1 नवंबर को कांग्रेस के नेतृत्व में बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। रैली को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई प्रमुख इलाकों में डायवर्जन किया गया है।
4. 1 नवंबर से बदल गए कई नियम! LPG सिलेंडर से बैंकिंग तक पड़ेगा असर
जापान में रविवार, 1 नवंबर को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.0 दर्ज की गई। अचानक आए इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के बाद प्रभावित इलाके में हलचल बढ़ गई। जापान में भूकंप की खबर सामने आने के बाद स्थिति और संभावित नुकसान को लेकर लोगों की नजरें ताजा अपडेट पर टिकी हैं।
दिल्ली के रामलीला मैदान में आज 1 नवंबर को कांग्रेस और INDIA गठबंधन की ओर से आयोजित रैली को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस की रैली के विरोध में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिमी दिल्ली में मार्च निकालकर विपक्ष को घेरने की तैयारी में है। इस मार्च की अगुवाई केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी करेंगे। भाजपा का यह कदम ऐसे समय में सामने आया है, जब 1 नवंबर 1984 को दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में सिख विरोधी हिंसा का दौर शुरू हुआ था।
7. दिवाली से पहले मोदी सरकार का बड़ा फैसला, पेट्रोल पर ये टैक्स खत्म, डीजल और ATF में भी बदलाव
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले पेट्रोलियम उत्पादों के निर्यात शुल्क में बड़ा बदलाव किया है। वित्त मंत्रालय की ओर से 31 अक्टूबर को जारी अधिसूचना के अनुसार, पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। वहीं, डीजल और हवाई ईंधन यानी एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) के निर्यात पर विंडफॉल टैक्स बढ़ाने का फैसला लिया गया है।
8. संस्कार भारती के ‘सिनेटॉकीज’ में लघु फिल्म ‘एक्स्ट्रा इनिंग’ का प्रदर्शन
इजरायल में बन रहे त्रिकोणीय समीकरण ने एक अलग तरह का सियासी संकट पैदा कर दिया है। कई तरह के सवाल उठना शुरू हो गए है कि इजरायल में आखिर किसकी सरकार बनने जा रही है। वोटिंग की गिनती जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है। अब सवाल उठने लगा है कि क्या बेंजामिन नेतन्याहू का सियासी सफर समाप्त होने वाला है?
यह भी पढ़ें: 1 नवंबर से बदलेंगे कई नियम, दिल्ली में INDIA गठबंधन की महारैली; जानें देश की बड़ी खबरें