King First Song Out: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के फैंस के लिए इस साल उनका जन्मदिन बेहद खास होने वाला है। किंग खान की मच-अवेटेड फिल्म 'किंग' को लेकर पहले से ही जबरदस्त बज बना हुआ है।
फिल्म में शाहरुख का दमदार और खूंखार अंदाज देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, अब खबर है कि उनके जन्मदिन पर मेकर्स फैंस को एक खास तोहफा देने की तैयारी में हैं।

2 नवंबर को रिलीज हो सकता है 'किंग' का पहला गाना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2 नवंबर को शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म 'किंग' का पहला गाना रिलीज किया जा सकता है। अगर ऐसा होता है तो यह फैंस के लिए किसी दिवाली गिफ्ट से कम नहीं होगा।

हालांकि, गाने की रिलीज को लेकर मेकर्स की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। फिल्म को लेकर लगातार सामने आ रही खबरों ने दर्शकों की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

अरिजीत सिंह की आवाज में सुनाई देगा पहला गाना
इस खबर में सबसे दिलचस्प बात यह है कि फिल्म के पहले गाने को बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह अपनी आवाज दे सकते हैं। शाहरुख खान और अरिजीत सिंह की जोड़ी पहले भी कई सुपरहिट गानों के जरिए दर्शकों का दिल जीत चुकी है। ऐसे में अगर 'किंग' के पहले गाने में अरिजीत की आवाज सुनने को मिलती है, तो फैंस के लिए यह किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं होगा।

सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही है फिल्म
फिल्म 'किंग' का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। फिल्म से शाहरुख के अलग-अलग लुक और इससे जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा बटोर रही हैं।

अब सभी की नजरें 2 नवंबर पर टिकी हैं। फैंस को उम्मीद है कि किंग खान अपने जन्मदिन पर फिल्म से जुड़ा कोई बड़ा धमाका करेंगे। फिलहाल, आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: सलमान खान ने स्काउट ओपी की लगाई क्लास, लव गिल से दोस्ती पर उठाए सवाल