Salman Khan stylish look: गुरुवार, 2 अक्टूबर को मुंबई में आयोजित 'प्रेम कीटाणु' की स्पेशल स्क्रीनिंग में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपनी मौजूदगी से महफिल में चार चांद लगा दिए। फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले सलमान खान ने युवा कलाकारों वीर पहाड़िया और आफिया सैयद का हौसला बढ़ाया और उन्हें सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

वीर और आफिया को लगाया गले
वहीं इवेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें सलमान खान वीर पहाड़िया और आफिया सैयद से मिलते नजर आ रहे हैं। सलमान का यह अंदाज वहां मौजूद लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। इस दौरान उन्होंने दोनों कलाकारों को फिल्म के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सलमान खान रेड कार्पेट पर हल्के नीले रंग की शर्ट, सफेद ट्राउजर और सनग्लासेस में नजर आए। उनका कैजुअल लेकिन स्टाइलिश लुक भी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है।
पैपराजी के साथ भी दिखा खास अंदाज
स्क्रीनिंग के दौरान सलमान का एक और पल चर्चा में रहा। वह पैपराजी के साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। उनका यह अंदाज कैमरों में कैद हो गया।

स्क्रीनिंग में पहुंचे कई सितारे
'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में कई अन्य बॉलीवुड हस्तियां भी पहुंचीं। जैकलीन फर्नांडीज फिल्म की टीम को सपोर्ट करने के लिए मौजूद थीं। इसके अलावा अनूप सोनी, साक्षी मलिक और अनुषा दांडेकर को भी वेन्यू पर स्पॉट किया गया।

'प्रेमलू' का हिंदी अडैप्टेशन है फिल्म
आपको बता दें, कि यह फिल्म अपूर्व सिंह कार्की के निर्देशन में बनी 'प्रेम कीटाणु' एक रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा है। यह मलयालम की चर्चित फिल्म 'प्रेमलू' का आधिकारिक हिंदी अडैप्टेशन है। फिल्म की कहानी रिश्तों, दोस्ती और युवावस्था के अनुभवों के इर्द-गिर्द घूमती है और इसे कमिंग-ऑफ-एज कहानी के तौर पर पेश किया गया है।

फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसे भावना स्टूडियोज के साथ फार्स फिल्म्स ने को-प्रेजेंट किया है, जबकि अवनीका फिल्म्स के बैनर तले गौरव वर्मा इसके निर्माता हैं।
ये भी पढे़ं: सपा ने कांग्रेस को दिया 53 से 55 सीटों का ऑफर! अखिलेश का ओवैसी को जवाब