रियलिटी शो बिग बॉस बांग्ला 3 इन दिनों अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से खूब चर्चा में है। शो में एक्टर राजवीर दे और नंदिनी दत्ता के बीच बढ़ती नजदीकियां दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं। हालांकि, इस बार दोनों का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि नेशनल टेलीविजन पर इस तरह की हरकतें करना ठीक नहीं है।

नंदिनी के एविक्शन की खबर सुनकर इमोशनल हुए राजवीर

दरअसल, इस हफ्ते शो में नंदिनी दत्ता के एविक्शन का ऐलान किया गया। यह खबर सुनते ही राजवीर दे काफी भावुक हो गए और रोने लगे। इसके बाद वह नंदिनी के करीब पहुंचे और दोनों ने एक-दूसरे को गले लगा लिया। इसी दौरान राजवीर ने अपनी जैकेट से खुद को और नंदिनी को ढक लिया। फिर दोनों एक-दूसरे को किस करते नजर आए।

 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 

A post shared by Shrabani Baidya (@khan_bulti)

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद कई यूजर्स ने इस मोमेंट पर नाराजगी जताई। एक यूजर ने लिखा, 'बांग्ला बिग बॉस, ये क्या है?' वहीं, दूसरे ने दोनों के रोमांटिक मोमेंट को देखकर इसे 'आशिकी 2' से जोड़ दिया। एक अन्य यूजर ने कहा कि फैमिली शो का सत्यानाश कर दिया गया है। कुछ लोगों ने इस पूरे वाकये को शर्मनाक भी बताया।

सौरव गांगुली पहले भी दे चुके हैं चेतावनी

राजवीर और नंदिनी का यह पहला रोमांटिक मोमेंट नहीं है। इससे पहले भी दोनों शो के घर में कई बार एक-दूसरे को गले लगाते और किस करते दिखाई दे चुके हैं। दोनों की बढ़ती नजदीकियों पर शो के होस्ट सौरव गांगुली भी सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने दोनों को समझाते हुए फैमिली शो की मर्यादा बनाए रखने की सलाह दी थी। साथ ही चेतावनी दी थी कि अगर उनका ऐसा व्यवहार जारी रहा, तो उन्हें शो से बाहर भी किया जा सकता है।

सीक्रेट रूम में भेजी गईं नंदिनी

हालांकि, इस पूरे मामले में सबसे दिलचस्प बात यह है कि नंदिनी दत्ता को वास्तव में शो से बाहर नहीं किया गया है। उन्हें एविक्ट करने के बजाय सीक्रेट रूम में भेजा गया है। ऐसे में उनकी बिग बॉस के घर में वापसी को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। अब देखना होगा कि नंदिनी कितने समय तक सीक्रेट रूम में रहती हैं और कब एक बार फिर घर के अंदर नजर आती हैं।

ये भी पढ़ें: भतीजे की मौत से टूट गए यो यो हनी सिंह! जालंधर पहुंचकर छलके आंसू