MPESB Group 3 Recruitment 2026 : मध्य प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। जहां मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप-3 भर्ती के तहत कुल 1700 पदों पर भर्ती निकाली गई है। इसमें जनरल कैटेगरी के 628, EWS के 146, OBC के 426, SC के 246, और ST के 254 पद रखे गए हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त 2026 से ही शुरू हो चुकी है। इसके अंतर्गत सहायक मानचित्रकार, टेक्नीशियन और कई अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ऑफिशियल वेबसाइट @esb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन फार्म भर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 12 सितंबर 2026 रखी गई है। तो देर ना किजिए हम आपको इस भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी विशेष जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।

किस कैटेगरी में कितने पद शामिल?

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल के ग्रुप-3 भर्ती के अंतर्गत 1700 पदों पर भर्ती निकली है। इनमें जनरल कैटेगरी, ईडब्ल्यूएस, ओबीसी, एससी और एसटी के लिए पद शामिल किए गए है। यह पद मध्य प्रदेश के अलग-अलग सरकारी विभागों और संस्थानों में किए जाएंगे।

कौन है एलिजिबल?

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर होगी। एलिजिबल छात्र एससी, एसटी, ओबीसी वर्ग के उम्मीदवार सरकारी संस्थाओं के कर्मचारी, होमगार्ड, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को नियम के हिसाब से आयु में छूट भी दी जाएगी। पद के मुताबिक शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। संबंधित पद के लिए अभ्यर्थी के पास ITI, डिप्लोमा या डिग्री होना अनिवार्य है।

12 सितंबर फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

ग्रुप-3 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 29 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक रखी गई है। तय सीमा तक आपको फीस जमा करवानी होगी। आवेदन में सुधार की भी सुविधा भी दी है। जनरल और दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फीस 560 रुपये जबकि ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए फीस 310 रुपये तय की गई है।

अक्टूबर माह में होगा परीक्षा का आयोजन

MPESB ग्रुप-3 भर्ती की परीक्षा 7 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होंगी। परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट के तौर पर आयोजित होगी। परीक्षाओं का आयोजन मध्य प्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खंडवा, नीमच, रतलाम, रीवा, सागर, सतना, सीधी और उज्जैन में किया जाएगा। 2 पाली में परीक्षा का आयोजन किया गया।

पहली पारी सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक

दूसरी पारी पर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगी

अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड में दिए समय के आधार पर परीक्षा केंद्र पर रिपोर्टिंग करनी है।

जानिए अभ्यर्थी कैसे करेंगे आवेदन?

अभ्यर्थियों को ग्रुप-3 के पदों पर आवेदन करने के लिए एमपीईएसबी के ऑफिशियल वेबसाइट @esb.mp.gov.in पर जाना है।
इसके बाद भर्ती नोटिफिकेशन का लिंक आपके सामने आएगा, जस पर आपको क्लिक करना है।
आवेदन में मांगी गई सभी जानकारी को अभ्यर्थी भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट को फार्म के साथ अपलोड करें।
सभी प्रक्रिया को पूरा कर अभ्यर्थी अपनी फीस का पेमेंट करें और फॉर्म को जमा कर दें।
अंत में अपना कंफर्मेशन पेज जरूर डाउनलोड करें।

 

ये भी पढ़ें: 'दिमागी नक्सल' और 'शुद्धिकरण'को लेकर सैम पित्रोदा का रिएक्शन, बोले-यह सब बकवास है